[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अवैध घुसपैठ पर सख्ती, 2011 के बाद हुए डेमोग्राफिक बदलावों की होगी वैज्ञानिक जांच

अवैध घुसपैठ पर सख्ती, 2011 के बाद हुए डेमोग्राफिक बदलावों की होगी वैज्ञानिक जांच

0
अवैध घुसपैठ पर सख्ती, 2011 के बाद हुए डेमोग्राफिक बदलावों की होगी वैज्ञानिक जांच
गृह मंत्रालय ( स्रोत- एएनआई)

Demographic change : केंद्र सरकार ने 2011 की जनगणना के बाद देश में हो रहे डेमोग्राफिक चेंज की वैज्ञानिक जांच तेज कर दी है. गृह मंत्रालय की ओर से गठित हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंजेज (HLCDC) जल्द ही सीमावर्ती राज्यों और जिलों का दौरा शुरू करेगी. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, समिति का मुख्य फोकस अवैध घुसपैठ और अन्य असामान्य कारणों से हुए जनसांख्यिकीय बदलावों का अध्ययन करना होगा.

राज्यों को भेजी जाएगी विस्तृत प्रश्नावली


समिति ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए विस्तृत प्रश्नावली तैयार की है. इसे मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि दौरे से पहले आवश्यक जानकारी मिल सके. इससे समिति को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी और तथ्यात्मक अध्ययन करने में मदद मिलेगी.

सीमा, महानगर और औद्योगिक शहर होंगे फोकस में


सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों के सीमावर्ती जिलों, महानगरों और औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करेगी.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर सीएम अब्दुल्ला भारत-पाक संवाद की मांगः RSS का हवाला देकर उठाया सवाल

अमित शाह ने जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समिति से जल्द से जल्द अपनी सिफारिशें देने को कहा है. उन्होंने गृह सचिव को समिति के काम और राज्यों के दौरे के दौरान हर संभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं.

यह भी पढ़ें- केतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी सिया को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस, हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश

अवैध प्रवास पर बनेगी नई नीति


समिति अवैध प्रवास, असामान्य बसावट और जनसंख्या संरचना में आए बदलावों के कारणों का विश्लेषण करेगी. इसके साथ ही अवैध प्रवासियों की पहचान, हिरासत और निष्कासन के लिए स्थायी व्यवस्था, सीमा प्रबंधन मजबूत करने तथा केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के लिए नीति और कानूनी सुधारों की सिफारिश करेगी. समिति को अपनी अंतिम रिपोर्ट एक वर्ष के भीतर गृह मंत्रालय को सौंपनी है.

यह भी पढ़ें- 2 किलो वजन घटा, BP और शुगर लो… भूख हड़ताल के चौथे दिन वांगचुक कैसी है तबीयत ?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel