[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Illegal Immigrants : पैरों में बेड़ियां थी या नहीं? 18 से 30 वर्ष की उम्र के 116 अवैध भारतीय को लेकर उतरा अमेरिकी विमान

Illegal Immigrants : पैरों में बेड़ियां थी या नहीं? 18 से 30 वर्ष की उम्र के 116 अवैध भारतीय को लेकर उतरा अमेरिकी विमान

0
Illegal Immigrants : पैरों में बेड़ियां थी या नहीं? 18 से 30 वर्ष की उम्र के 116 अवैध भारतीय को लेकर उतरा अमेरिकी विमान
अमेरिका से दूसरे बैच के प्रवासियों के आगमन से पहले रिश्तेदार हवाई अड्डे के बाहर इंतजार करते

Illegal Immigrants : 116 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान शनिवार देर रात पंजाब के अमृतसर में उतरा. यह अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित भारतीयों का दूसरा जत्था था. न्यूज एजेंसी पीटीआई बताया कि सी-17 विमान निर्धारित समय से करीब 90 मिनट देरी से रात करीब 11.35 बजे अमृतसर में उतरा. यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि निर्वासित लोगों के शरीर में बेड़ियां थीं या नहीं. 5 फरवरी को अवैध प्रवासियों के पहले जत्थे को वापस भेजे जाने के बाद, पंजाब के अधिकांश निर्वासितों ने कहा था कि वे अपने परिवारों के लिए बेहतर जीवन की खातिर अमेरिका जाना चाहते हैं. हालांकि, उनके सपने तब टूट गए जब उन्हें अमेरिकी सीमा पर पकड़ लिया गया और बेड़ियों में जकड़कर वापस भेज दिया गया.

रविवार को तीसरा विमान अमृतसर में उतरने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार (16 फरवरी) को 157 भारतीय निर्वासितों को लेकर तीसरा विमान अमृतसर में उतरने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि पहले ऐसी खबरें थीं कि विमान में 119 प्रवासी सवार होंगे, लेकिन अब यात्रियों की अपडेट सूची के अनुसार दूसरे जत्थे में निर्वासित लोगों की संख्या 116 है. सूत्रों के मुताबिक निर्वासित लोगों में पंजाब से 65, हरियाणा से 33, गुजरात से आठ, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से दो-दो जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक लोग शामिल हैं. अधिकतर निर्वासित लोग 18 से 30 वर्ष की उम्र के हैं. कुछ निर्वासितों के परिवार वाले उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें : Illegal Indian Migration: 119 भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा अमेरिका का सैन्य विमान

ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया

निर्वासित लोगों के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कृषि भूमि और मवेशियों को गिरवी रखकर पैसे जमा किए थे. उज्ज्वल भविष्य के लिए इन्हें विदेश भेजा था. होशियारपुर जिले के टांडा क्षेत्र के कुराला कलां गांव निवासी दलजीत सिंह के परिवार ने कहा कि एक ट्रैवल एजेंट ने उनके साथ धोखाधड़ी की. दलजीत की पत्नी कमलप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके पति को ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया, जिसने उन्हें अमेरिका के लिए सीधी उड़ान का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय उन्हें अवैध तरीके वहां पहुंचा दिया.

Previous article दुबई क्रिकेट मैदान पिच रिपोर्ट: भारतीय टीम में पांच स्पिनर्स और तीन सीमर्स, जानें इस ग्राउंड पर कैसा है अब तक का रिकॉर्ड
Next article बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्तर का नेता जाली नोटों के साथ गिरफ्तार, बंगाल में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel