[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National IIT Baba : क्या सच में महाकुंभ से गायब हो गए आईआईटियन बाबा ?

IIT Baba : क्या सच में महाकुंभ से गायब हो गए आईआईटियन बाबा ?

0
IIT Baba : क्या सच में महाकुंभ से गायब हो गए आईआईटियन बाबा ?
आईआईटियन बाबा अभय सिंह

IIT Baba: महाकुंभ 2025 में एक आईआईटियन बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. बाबा का असली नाम अभय सिंह है, जो कभी आईआईटी बॉम्बे से पढ़ चुके हैं. उनके महाकुंभ से गायब होने की खबर आई थी. इसके बाद लोग उनके बारे में ज्यादा जनकारी गूगल पर सर्च कर रहे हैं. मामले को लेकर इंडिया टुडे ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसके अनुसार, हाई सैलरी वाली जॉब छोड़कर अध्यात्म को अपनाने वाले आईआईटीयन अभय सिंह ने उन खबरों का खंडन किया है कि वह महाकुंभ मेले में जूना अखाड़े के आश्रम से ‘गायब’ हो गए हैं.

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (आईआईटी-बी) के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र अभय सिंह ने अपने लुक और जटिल आध्यात्मिक अवधारणाओं को सरल बनाकर ध्यान आकर्षित किया. सिंह ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में 16 मादी आश्रम से उनके कथित ‘गायब’ होने की खबरें गलत हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें अखाड़े के आश्रम से जाने के लिए कहा गया था.

अभय सिंह को क्या जूना अखाड़े ने बाहर निकाल दिया ?

इस बीच, एक और खबर मीडिया में है कि आईआईटियन बाबा अभय सिंह को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े ने बाहर निकाल दिया है. सिंह को जूना अखाड़े में आने जाने से रोक दिया गया है. मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने संन्यास लेने के पीछे का दर्द भी बयां किया था. बातचीत के दौरान उन्होंने अपने निजी जीवन के कई किस्से भी शेयर किए थे.

ये भी पढ़ें : IIT Baba की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, विदेश में करते थे नौकरी

मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के दावे पर क्या बोले अभय सिंह ?

अभय सिंह के साथी संतों ने उनपर आरोप लगाया कि उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब है. मीडिया के साथ लगातार बातचीत के कारण मानसिक रूप से वे परेशान हैं. उन्होंने सिंह पर ड्रग्स लेने का भी आरोप लगाया. इन दावों को सिंह ने खारिज कर दिया. पूर्व इंजीनियर ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, “मुझे किसी तरह का प्रमाण पत्र देने के लिए उन्हें मुझसे ज्यादा जानकारी होनी चाहिए.”

Previous article Vodafone Share Price: शेयर बाजार में वोडाफोन आइडिया का धमाल, एजीआर छूट की अटकलों से शेयर उछले
Next article Health Tips: इन चीजों को खाने से पहले कभी भी न करें दोबारा गर्म, कारण जान चौंक जाएंगे आप
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel