IED Defused : जोरदार धमाका और आईईडी हो गया डिफ्यूज, देखें वीडियो

IED Defused : गाड़ियों को निशाना बनाने के लिए IED लगाया गया था. इसे बीजापुर में सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया गया. देखें वीडियो.

By Amitabh Kumar | January 29, 2026 1:25 PM

IED Defused : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 20 किलो और 30 किलो के दो आईईडी बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया. इसका वीडियो बीजापुर पुलिस ने जारी किया है. 1 मिनट 31 सेकंड के इस वीडियो में जोरदार धमाका होते नजर आ रहा है. देखें वीडियो.

बीजापुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों और वीडियो के साथ एक पोस्ट किया. इसमें लिखा गया– 29 जनवरी को डीआरजी बीजापुर एवं थाना ईलमिड़ी, छसबल 9वी वाहिनी की संयुक्त टीम ईलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी. अभियान के दौरान डिमाईनिंग कार्यवाही करते हुए लंकापल्ली कच्ची रोड पर माओवादियों द्वारा लगाया गया 20-30 किलोग्राम के 02 IED बरामद किया गया. बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया.

यह भी पढ़ें : सारंडा में 17 माओवादियों की मौत पर नक्सलियों में पसरा डर, मुठभेड़ को बताया फर्जी, बोले- आदिवासी इलाकों में दहशत

गाड़ियों को निशाना बनाने के लिए IED लगाया गया

आगे पुलिस ने लिखा– माओवादियों के द्वारा IED कमांड स्वीच सिस्टम से रोड के बीचों बीच लगाया गया था. बड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने के लिए IED लगाया गया था.