[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Hyderabad Rain : हैदराबाद में बारिश का तांडव, 3 सेकंड हो जाती देर तो दीवार के नीचे दब जाती कार, देखें कैसे

Hyderabad Rain : हैदराबाद में बारिश का तांडव, 3 सेकंड हो जाती देर तो दीवार के नीचे दब जाती कार, देखें कैसे

0
Hyderabad Rain : हैदराबाद में बारिश का तांडव, 3 सेकंड हो जाती देर तो दीवार के नीचे दब जाती कार, देखें कैसे
Hyderabad Rain

Hyderabad Rain : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को तेज बारिश हुई. इस भारी बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया. सिकंदराबाद पासपोर्ट ऑफिस, पटनी और रेजिमेंटल बाजार में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया. सिख विलेज रोड तो पूरी तरह पानी में डूब गया. इस बीच एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो काफी डराने वाला है. NewsMeter @NewsMeter_In ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. इस वीडियो में बताया गया कि हैदराबाद के चंद्रायनगुट्टा इलाके में हुई तेज बारिश के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप सेंटर की बाउंड्री वॉल गिर गई. हादसे के समय एक कार वहां से गुजर रही थी, जो दीवार के नीचे आने से बाल-बाल बच गई. देखें वीडियो.

नावों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया लोगों को

हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति संरक्षण एजेंसी ने बताया कि उसके कर्मियों ने जलभराव से प्रभावित इलाकों के निवासियों को नावों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. एजेंसी के आयुक्त एवी रंगनाथ ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी), पुलिस, शहर जल बोर्ड, विद्युत विभाग तथा अन्य एजेंसियों और विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें : Very Heavy Rain Warning: 19,20,21,22,23 जुलाई तक मानसून का तांडव, अति भारी बारिश, गरज चमक के साथ तूफानी हवाएं

इन इलाकों में ट्रैफिक जाम

सीएम रेड्डी ने हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति संरक्षण एजेंसी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को बारिश से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहने को कहा. हैदराबाद में बारिश के कारण संतोष नगर, मदन्नापेट, सिकंदराबाद तथा शहर के अन्य इलाकों में ट्रैफिक जाम हुआ.

Previous article 18 कैरेट सोने वाली जर्सी पहनेगी क्रिस गेल की वेस्टइंडीज टीम, इस दिन देखा जाएगा मुकाबला
Next article Garena Free Fire Max: 19 जुलाई के Redeem Codes से पाएं फ्री में डायमंड और हथियार, ऐसे करें क्लेम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel