[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National घर में अचानक गिर पड़े पी. टी. उषा के पति, हुई मौत

घर में अचानक गिर पड़े पी. टी. उषा के पति, हुई मौत

0
घर में अचानक गिर पड़े पी. टी. उषा के पति, हुई मौत
पी टी उषा के पति का निधन (Photo: Insta)

P. T. Usha Husband Died : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 67 वर्षीय श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने घर में अचानक गिर पड़े. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

पीएम मोदी ने उषा से बात की

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है. इसके अनुसार, श्रीनिवासन 30 जनवरी की सुबह अपने आवास पर बेहोश हो गए. इसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त उषा से बात की और उनके पति के निधन पर शोक व्यक्त किया.

श्रीनिवासन ने उषा का हौसला बनाए रखा

केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन ने उषा के शानदार खेल और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनका हौसला बनाए रखा. उनका यह हौसला उषा की अनगिनत उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था. इस दंपत्ति का एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है.

Previous article ट्रंप ने कनाडा को दी चेतावनी, एयरक्राफ्ट पर लगाया 50 प्रतिशत टैक्स, चीन से बिजनेस पर भी जताई चिंता
Next article Bihar Farmer Registry: बिहार में 2, 3, 4, 5 और 6 फरवरी को मिशन मोड में होगी फार्मर रजिस्ट्री, टारगेट पूरा करने पर मिलेगा इनाम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel