[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Babri Masjid : मस्जिद के शिलान्यास में शामिल होंगे सऊदी अरब के मौलवी, बिरयानी के पैकेट तैयार

Babri Masjid : मस्जिद के शिलान्यास में शामिल होंगे सऊदी अरब के मौलवी, बिरयानी के पैकेट तैयार

0
Babri Masjid : मस्जिद के शिलान्यास में शामिल होंगे सऊदी अरब के मौलवी, बिरयानी के पैकेट तैयार
मुर्शिदाबाद जिले में मस्जिद का शिलान्यास (Photo: X)

Babri Masjid : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 6 दिसंबर को टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ‘बाबरी मस्जिद शैली’ की मस्जिद का शिलान्यास करने वाले हैं. कार्यक्रम स्थल पर शुक्रवार को बड़ी तैयारियां दिखीं और हजारों लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है. सऊदी अरब के मौलवियों के आने की भी संभावना है, इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कबीर (जो पहले कांग्रेस और भाजपा में रह चुके हैं) को टीएमसी ने गुरुवार को निलंबित कर दिया था.

कबीर का रवैया शर्मिंदगी भरा : टीएमसी

सत्तारूढ़ टीएमसी ने कबीर के इस रवैये को संगठन के लिए बार-बार शर्मिंदगी भरा कदम बताया.कबीर राजनीतिक घटनाक्रम और प्रशासनिक दबाव से बेपरवाह दिखे. कबीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शनिवार को मोरादघी के पास 25 बीघा जमीन पर लगभग तीन लाख लोग इकट्ठा होंगे. उन्होंने यह भी बताया कि कई राज्यों के धार्मिक नेताओं ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है.

सऊदी अरब से दो काजी आएंगे कार्यक्रम में

कबीर ने कहा कि सऊदी अरब से दो काजी सुबह कोलकाता हवाई अड्डे से एक विशेष काफिले में पहुंचेंगे. राज्य के एकमात्र उत्तर-दक्षिण मुख्य राजमार्ग एनएच (राष्ट्रीय राजगमार्ग)-12 के किनारे स्थित विशाल आयोजन स्थल पर तैयारियां उसी जोर-शोर से चल रही थीं जैसी आमतौर पर उच्च-स्तरीय राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए होती हैं. भीड़ के लिए शाही बिरयानी बनाने के लिए मुर्शिदाबाद की सात खानपान एजेंसियों को अनुबंध दिया गया है.

मेहमानों के लिए लगभग 40,000 पैकेट बनाए जा रहे हैं

विधायक के एक करीबी सहयोगी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई बताया कि मेहमानों के लिए लगभग 40,000 पैकेट और स्थानीय निवासियों के लिए 20,000 पैकेट बनाए जा रहे हैं, जिससे सिर्फ भोजन का खर्च 30 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा. उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल का बजट लगभग 60-70 लाख रुपये होगा.

Previous article Bigg Boss 19: गौरव खन्ना से बातचीत में तान्या मित्तल ने खोली अपनी ही पोल, कहा- ‘साड़ी और गहने पहनना मेरी स्ट्रेटजी थी’
Next article आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप को मिला पीस प्राइज, खुद ही उठाकर पहना मेडल, FIFA ने दिया अपना पहला सम्मान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel