[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National HMPV Virus : चीन में फैले एचएमपीवी वायरस से भारत के लोगों को कितना खतरा? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

HMPV Virus : चीन में फैले एचएमपीवी वायरस से भारत के लोगों को कितना खतरा? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

0
HMPV Virus : चीन में फैले एचएमपीवी वायरस से भारत के लोगों को कितना खतरा? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा
एचएमपीवी वायरस के मरीज चीन के अस्पताल में

HMPV Virus : चीन में एचएमपीवी (HMPV) वायरस ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है. भारत इसको लेकर अलर्ट है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के फैलने की आशंका के बीच लोगों से चिंता नहीं करने को कहा है. मंत्रालय ने कहा कि भारत सांस संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए अच्छी तरह तैयार है. चीन में स्थिति उतनी खराब नहीं है. पिछले कुछ हफ्तों में चीन में सांस संबंधी बीमारी बढ़ने की खबरों के बीच, दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अध्यक्षता में एक ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक हुई.

एचएमपीवी वायरस को लेकर क्या है एक्सपर्ट की राय?

ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ), डिजास्टर मैनेजमेंट (डीएम) सेल, इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी), नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी), नेशनल काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर), इमरजेंसी मेडिकल रिलीफ (ईएमआर) और एम्स दिल्ली सहित अस्पतालों के कई एक्सपर्ट ने भाग लिया. एचएमपीवी के बारे में एक विस्तृत बैठक के बाद, मंत्रालय इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि चीन में स्थिति चल रहे फ्लू के मौसम को देखते हुए अनयूजुअल नहीं है. मंत्रालय ने आगे कहा, ”रिपोर्ट यह भी बताती है कि वर्तमान में मरीज के बढ़ने का कारण इन्फ्लूएंजा वायरस, आरएसवी और एचएमपीवी है, जो इस मौसम के दौरान होने वाले सामान्य रोगजनक हैं.”

ये भी पढ़ें : चीन में नये वायरस से दहशत में लोग! अस्पताल का वीडियो देखकर डर जाएंगे आप भी

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लक्षण क्या हैं?

HMPV के सामान्य लक्षण में खांसी, जुकाम,बुखार, नाक बंद होना है.

HMPV के संक्रमण का समय क्या हैं?

यू.एस. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, HMPV के लक्षण सर्दियों के संक्रमण (जैसे सामान्य सर्दी और फ्लू) के समान होते हैं. वायरस से संक्रमित होने के बाद लक्षण आमतौर पर 3-6 दिन के भीतर दिखाई देने लगते हैं.

HMPV से किसको ज्यादा खतरा?

HMPV से सबसे ज्यादा छोटे बच्चे, वृद्ध व्यक्ति, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग, पहले से सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज को ज्यादा खतरा होता है.

ये भी पढ़ें : चीन में फैला HMPV Virus क्या है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Previous article 1 रन की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू, स्टीव स्मिथ के महारिकॉर्ड पर प्रसिद्ध कृष्णा ने लगाया ग्रहण
Next article अंतरिक्ष में बीजों का उगना, इसरो ने दिखाया विज्ञान का नया चमत्कार!
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel