[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, लोगों को रौंदती रही बेकाबू कार

जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, लोगों को रौंदती रही बेकाबू कार

0
जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, लोगों को रौंदती रही बेकाबू कार
जयपुर में हिट एंड रन (Photo: X)

Hit and Run in Jaipur : शुक्रवार देर रात जयपुर के एक व्यस्त इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित हो गई. इतना ही नहीं कार पैदल चल रहे लोगों और सड़क किनारे ठेले वालों को कुचलती चली गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम 16 लोग घायल हुए. न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटनास्थल का वीडियो जारी किया है जो घटनास्थल का है. वीडियो देखकर हादसे की भयावहता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. देखें वीडियो.

बताया जा रहा है कि यह हादसा जयपुर के जर्नलिस्ट कॉलोनी इलाके में खाराबास सर्किल के पास हुआ. लग्जरी कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई, फिर अचानक सड़क किनारे मुड़ गई और करीब 30 मीटर तक ठेले व अस्थायी दुकानों को रौंदते हुए आगे बढ़ती चली गई. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार बेहद डरावनी रफ्तार से आ रही थी. लोग चीखते हुए जान बचाने के लिए भागे. उसने कहा कि अगर लोग समय रहते इधर-उधर न भागते, तो हादसे में मरने वालों की संख्या कहीं ज्यादा हो सकती थी.

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मैंने घटना की जानकारी ली है. कार में सवार चारों लोग दूसरे राज्य की नंबर प्लेट वाली गाड़ी में थे, लेकिन सभी राजस्थान के रहने वाले हैं. उनकी पहचान हो चुकी है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि अन्य घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैं उनसे मिलने जा रहा हूं.

Previous article Aaj ka Mausam : शीतलहर का अलर्ट, और बढ़ेगी ठंड, 14 जनवरी तक रहें सावधान
Next article 10 January Top 20 News: समुद्र में ट्रंप की दादागिरी! ऊर्जा नीति पर अमेरिका को भारत की खरी-खरी, एक क्लिक में पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel