[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: हिमाचल में मौसम का उग्र रूप, 16 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Rain Alert: हिमाचल में मौसम का उग्र रूप, 16 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

0
Rain Alert: हिमाचल में मौसम का उग्र रूप, 16 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
हिमाचल में बारिश, बर्फबारी और तेज हवा की चेतावनी, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: हिमाचल प्रेदश के कई इलाकों में मौसम का मूड बिगड़ा हुआ है. मौसम विभाग ने मंगलवार को कई स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश का सिलसिला 16 मई तक जारी रह सकता है. विभाग ने बताया कि 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम और बिगड़ने की संभावना है.

12 से लेकर 16 मई तक बारिश, तेज हवा और हिमपात की चेतावनी

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 12 और 13 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकती है.
  • 14, 15 और 16 मई को कुछ इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
  • 17 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात का दौर जारी रह सकता है.

तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान

शिमला मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में मौसम बिगड़ा रहा. कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और अचानक हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई. कई जगह पेड़ उखड़ गए, घरों, स्कूलों और गौशालाओं की छतें उड़ गईं. वाहनों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है. कई मवेशियों की भी मौत हो गई. मौसम विभाग के मुताबिक शिमला, जोत, मुरारी देवी, सुंदरनगर, भुंतर, जुब्बरहट्टी और कांगड़ा में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं. वहीं सुंदरनगर, सेओबाग और बिलासपुर में 57 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं.

कुल्लू और शिमला में नुकसान

आईएमडी के मुताबिक कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के घालिंचा, घरयाल, कामेडा और कंडी गांवों में कम से कम पांच घरों और दस गौशालाओं की छतें उड़ गईं. वहीं, शिमला और कांगड़ा के कुछ इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हो गईं. जलोरी दर्रे में एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

मंडी में वाहन क्षतिग्रस्त, मवेशियों की मौत

मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं, क्षेत्र के एक अन्य गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई. कांगड़ा जिले के वृंदावन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई. बताया गया कि मरम्मत कार्य के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी.

बैजनाथ और छोटा भंगाल में भी तबाही

तेज हवाओं के कारण बैजनाथ उपमंडल के पापरोला और छोटा भंगाल क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ. कई पेड़ उखड़ गए, सड़कें बंद हो गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. हालांकि प्रशासन ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है और सामान्य स्थिति बहाल करने का काम तेजी से जारी है.

Previous article गोवा में टूरिस्ट छोड़ रहे किराये की कारें और आधार कार्ड, बढ़ीं रेंटल कंपनियों की मुश्किलें
Next article Aurangabad News : औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘आदित्य नगर’ करने की मांग
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel