[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National हिमाचल प्रदेश के सोलन में भीषण आग, दो परिवार के 9 लोग मलबे में फंसे, बिहार के एक बच्चे की मौत

हिमाचल प्रदेश के सोलन में भीषण आग, दो परिवार के 9 लोग मलबे में फंसे, बिहार के एक बच्चे की मौत

0
हिमाचल प्रदेश के सोलन में भीषण आग, दो परिवार के 9 लोग मलबे में फंसे, बिहार के एक बच्चे की मौत
हिमाचल प्रदेश के सोलन में भीषण आग, फोटो एक्स

Himachal Pradesh Fire: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की कस्बे में रविवार देर रात भीषण आग लगी. आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गयीं. आग लकड़ी से बनी एक इमारत से शुरू हुई और अन्य इमारतों तक फैल गई. अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि 10 से 15 दुकानों और घरों को काफी नुकसान हुआ है. आग लगने की घटना में अब तक 8 साल के एक बच्चे की मौत हो चुकी है.

2 परिवार के 9 लोग आग में फंसे, जिंदा बचने की संभावना कम

अर्की के तहसीलदार और रेवेन्यू ऑफिसर विपिन वर्मा ने कहा, यहां दो अर्थ मूवर लगाए गए हैं. हमने कुछ शव निकाले हैं. अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय सूत्रों और हमारे अनुमान के मुताबिक, यहां करीब 2 परिवार रहते थे, जिनमें 9 लोग थे, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और पांच बच्चे थे. हमें करीब पांच शरीर के अंग मिले हैं. उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है. आग और मलबे को देखकर ऐसा नहीं लगता कि अंदर कोई बचा होगा.

बिहार का रहने वाला था प्रियांश

सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि हादसे में मारे गए लड़के की पहचान बिहार निवासी प्रियांश के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया, नेपाल के कुछ लोग लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है. अवस्थी ने कहा कि आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. अंबुजा संयंत्र के पास अर्की, सोलन, नालागढ़ और शिमला के बोइलुगंज से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं. आग पर काबू पा लिया गया है.

Previous article आठ खिलाड़ियों का सीनियर नेशनल खो-खो में हुआ चयन
Next article कोईनी बाजार में मछली दुकानदार से मारपीट, चाचा व भतीजा हुए घायल
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel