[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 26 जनवरी से पहले हाई अलर्ट! पुलिस ने चिपकाई टेररिस्ट की तस्वीर, रिपब्लिक-डे पर इन चीजों की मनाही 

26 जनवरी से पहले हाई अलर्ट! पुलिस ने चिपकाई टेररिस्ट की तस्वीर, रिपब्लिक-डे पर इन चीजों की मनाही 

0
26 जनवरी से पहले हाई अलर्ट! पुलिस ने चिपकाई टेररिस्ट की तस्वीर, रिपब्लिक-डे पर इन चीजों की मनाही 
दिल्ली पुलिस ने वांटेड टेररिस्ट के चिपकाए पोस्टर

दिल्ली पुलिस ने पहली बार अपने अलर्ट पोस्टरों में एक वांटेड टेररिस्ट मोहम्मद रेहान की तस्वीर लगाई है. रेहान अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ा बताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस को उसकी लंबे समय से तलाश है. खुफिया एजेंसियों से आतंकी खतरे के इनपुट मिले हैं. इसी वजह से कर्तव्य पथ और पूरे नई दिल्ली इलाके में खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. करीब 10,000 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्सेस मैदान में होंगे. कर्तव्य पथ पर थ्री-लेयर सिक्युरिटी रहेगी. 

हाईटेक निगरानी कैसे होगी?

  • करीब 1000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं
  • कैमरे AI और फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से जुड़े हैं
  • किसी संदिग्ध या क्रिमिनल रिकार्ड वाले व्यक्ति की पहचान होते ही अलर्ट मिलेगा
  • चोरी या संदिग्ध वाहन दिखते ही तुरंत कार्रवाई होगी
  • एंटी-ड्रोन सिस्टम और ऊंची इमारतों पर स्नाइपर टीमें भी तैनात हैं

आम लोगों की जांच कैसे होगी?

  • पैदल आने वालों की कम से कम तीन बार जांच होगी
  • डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से तलाशी
  • वाहनों की भी सख्त चेकिंग होगी
  • होटल, गेस्ट हाउस, किरायेदार और डमेस्टिक हेल्पर का भी वेरीफिकेशन चल रहा है

दर्शकों के लिए क्या जरूरी बातें हैं?

  • टिकट और इनविटेशन लेटर पर दिए गए रूट का ही इस्तेमाल करें
  • मेट्रो स्टेशन तय किए गए हैं, उसी के अनुसार उतरें
  • सिर्फ तय रास्तों (channelizers) पर ही चलें
  • सुरक्षा कर्मियों का पूरा सहयोग करें

क्या-क्या ले जाना मना है?

बैग, खाने-पीने का सामान, पावर बैंक, पानी की बोतल, मोबाइल ले जा सकते हैं इसके अलावा अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, छाता, परफ्यूम, नुकीली चीजें, खिलौना हथियार या कोई भी संदिग्ध सामान नहीं ले जाना है. 

Also read: बिहार की झांकी कर्तव्य पथ पर इस बार नहीं दिखेगी, जानिए गणतंत्र दिवस परेड से राज्य क्यों हुआ बाहर

किसी को शक हो तो क्या करें?

अगर कहीं भी कुछ संदिग्ध दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को बताएं या 112 नंबर पर कॉल करें. इस बार गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा बेहद कड़ी है. मकसद साफ है देश के इस बड़े राष्ट्रीय पर्व को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराना. पुलिस और प्रशासन का आम लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करें और सहयोग करें. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel