[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National देश के 14 राज्यों में 16 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अनुमान

देश के 14 राज्यों में 16 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अनुमान

0
देश के 14 राज्यों में 16 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अनुमान
ai generated images

Heavy To Very Heavy Rainfall: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के 14 राज्यों में आने वाले 3 दिन भारी बारिश हो सकती है. जबकि कुछ हिस्सों में बर्फबारी का भी अनुमान है. हालांकि कई राज्यों में हिट वेब की संभावना जताई गई है.

होली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने होली को लेकर पूर्वानुमान लगाया है. जिसके अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में 14 मार्च को हल्की वर्षा की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. उत्तर पूर्व भारत के शेष हिस्सों और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की, मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

इन राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च तक हल्की, मध्यम वर्षा और बर्फबारी के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.
  • उत्तराखंड में भी 16 मार्च तक हल्की, मध्यम वर्षा और बर्फबारी के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. उसके बाद गतिविधि में गिरावट आने की संभावना है.
  • पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी अगले 16 मार्च तक हल्की और मध्यम वर्षा के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को इन गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है.
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 14 और 15 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
  • हिमाचल प्रदेश में 15 और 16 मार्च को और उत्तराखंड में 16 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
  • अरुणाचल प्रदेश में 17 मार्च तक हल्की मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.
  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 मार्च के दौरान हल्की वर्षा और बर्फबारी के साथ आंधी और बिजली, झंझावात की संभावना है. जिसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है.
  • अरुणाचल प्रदेश में 14 मार्च और 17 से 17 मार्च को भारी बर्षा और बर्फबारी की संभावना है. उत्तर-पूर्व और केंद्रीय असम में भी बारिश की संभावना है.
  • उत्तर पूर्व और केंद्रीय असम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में 14 मार्च को ओला गिरने की संभावना है.

Previous article Kaimur News : लखनऊ ने पटना को 2-1 से हराकर जीता खिताब
Next article होली की धूम, तीन दिनों बैंक से निकले 130 करोड़ नकद
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel