[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Aaj ka Mausam : 8 से 13 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश, अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam : 8 से 13 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश, अलर्ट जारी

0
Aaj ka Mausam : 8 से 13 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश, अलर्ट जारी
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 8 सितंबर 2025 को पूरे गुजरात में असाधारण रूप से भारी बारिश (30 सेमी या उससे ज्यादा) होने की संभावना है, साथ ही कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 8 सितंबर तक राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 8, 12 और 13 सितंबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 सितंबर को, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 सितंबर के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार, 8, 10 और 13 सितंबर को ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 11 और 12 सितंबर को यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 8 और 13 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 11 और 12 सितंबर को विदर्भ में, 10 से 13 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 8 से 13 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 9 से 11 सितंबर के बीच त्रिपुरा के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 10 और 11 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, जबकि 10 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 11 से 13 सितंबर के बीच असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में, 12 और 13 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु के अलावा यहां होगी भारी बारिश

8 से 10 सितंबर के बीच तमिलनाडु में, 9 और 10 सितंबर को केरल में, 11 से 13 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश में, 10 सितंबर को आंतरिक कर्नाटक में और 12 सितंबर को रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Previous article भारत के रत्न भूपेन हजारिका, पढ़ें पीएम मोदी का खास आलेख
Next article Aaj Ka Rashifal 8 September 2025: मिथुन राशि वालों को  व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 8 सितंबर का राशिफल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel