[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Aaj ka Mausam : 11 से 16 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam : 11 से 16 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

0
Aaj ka Mausam : 11 से 16 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट
11 सितंबर को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 13 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, अगले 4-5 दिनों में पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में भी भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र में भी 13 से 16 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है. 11 से 16 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

बिहार–झारखंड के अलावा यहां होगी भारी बारिश

IMD के अनुसार, 11 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 11 से 14 सितंबर तक छत्तीसगढ़ और बिहार में, 11 से 15 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है. 11 सितंबर को झारखंड में, 12 से 14 सितंबर तक विदर्भ में जबकि 11-12 सितंबर को ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 13 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में के अलावा 11 सितंबर को ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

11, 12, 15 और 16 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 12 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 13 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में और 13-14 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. वहीं, 12 से 15 सितंबर के बीच उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 10, 11,12,13,14 और 15 सितंबर तक भयंकर बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, अरुणाचल प्रदेश में मौसम का कहर

महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश के आसार

12 से 16 सितंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र में, 12 से 14 सितंबर के बीच मराठवाड़ा में, 13 से 16 सितंबर तक कोंकण और गोवा में जबकि 14 से 16 सितंबर के बीच गुजरात क्षेत्र में बारिश की संभावना है. 13 सितंबर को मराठवाड़ा में और 14 सितंबर को कोंकण, गोवा व मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु में बारिश के आसार

11 सितंबर को तमिलनाडु में बारिश हो सकती है. 11 से 13 सितंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में जबकि 11 से 14 सितंबर तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) और भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी तेज हवाएं चल सकती हैं.

Previous article Mohan Bhagwat : सहृदय नेतृत्व की प्रतिमूर्ति हैं भागवत जी, पढ़ें पीएम मोदी का आलेख
Next article यूएई को हराने के बाद सूर्यकुमार ने खोला राज, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का क्यों लिया फैसला
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel