[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Warning: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, अगले 72 घंटे बारिश, बर्फबारी और तूफान की संभावना, शीतलहर का अलर्ट

Heavy Rain Warning: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, अगले 72 घंटे बारिश, बर्फबारी और तूफान की संभावना, शीतलहर का अलर्ट

0
Heavy Rain Warning: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, अगले 72 घंटे बारिश, बर्फबारी और तूफान की संभावना, शीतलहर का अलर्ट
देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी, फोटो पीटीआई

Heavy Rain Warning: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में बारिश शुरू हो चुकी है. जबकि मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को भी उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

28 जनवरी को उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ तूफान आने की संभावना है. जबकि छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.

28 जनवरी को बिहार में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को बिहार में छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं की संभावना है. सिक्किम में भी इसी दिन छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.

1 और 2 फरवरी को इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

30 जनवरी 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं की संभावना है.

28-30 तारीख के दौरान में बिहार सहित इन राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 28-30 तारीख के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 29 और 30 तारीख को उत्तराखंड में, और 28 और 29 जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में सुबह/रात के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

29-31 तारीख के दौरान इन राज्यों में शीतलहर की संभावना

29-31 तारीख के दौरान हिमाचल प्रदेश में, और 28-31 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में ठंडा दिन रहने की संभावना है.

Previous article 859 रुपये में Jio और Airtel आमने-सामने, जानिए 84 दिन के प्लान में किसका पलड़ा भारी?
Next article gopalganj news : थावे में उपरछंटा गांव में महिला हत्याकांड का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel