[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy rain Warning: अगले 48 घंटे तक बहुत भयंकर बारिश, उफान पर नदियां, उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद

Heavy rain Warning: अगले 48 घंटे तक बहुत भयंकर बारिश, उफान पर नदियां, उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद

0
Heavy rain Warning: अगले 48 घंटे तक बहुत भयंकर बारिश, उफान पर नदियां, उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद
Kal Ka Mausam

Heavy rain Warning: उत्तराखंड में भयंकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कई जिलों में 1 से लेकर 12वीं तक की कक्षा को बंद कर दिया गया है. उत्तराखंड में मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है.

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर पिछले दो दिन से भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित राज्य की लगभग सभी नदी-नाले उफान पर आ गए हैं. कई इलाकों में भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित हो गयीं हैं जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के 13 में से 11 जिलों में भारी बारिश जारी रह सकती है. बरसात के कारण कई जगहों पर जलभराव होने और बाढ़ का खतरा हो सकता है.

उफान पर गंगा समेत कई नदियां

लगातार बारिश से प्रदेश में गंगा, यमुना सहित सभी नदियां और नाले उफान पर हैं. प्रशासन ने फिलहाल लोगों से उनके किनारों से दूर रहने की अपील जारी की हैं. इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी लगातार गश्त पर हैं. हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया जिसके बाद जिला प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है. हरिद्वार शहर में लगातार बारिश होने से अनेक स्थानों पर एक से दो फुट का जलभराव हो गया है जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है .

बादल फटने से उत्तराखंड में हाहाकार

उत्तराखंड में मंगलवार को कुदरत का कहर बरपा है. राज्य के उत्तरकाशी जिले की धराली में बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में बाढ़ आ आ गई. मलबे के नीचे दबने से चार लोगों की मृत्यु हो गयी, अनुमान है कि मलबे के नीचे कई और लोग दबे हो सकते हैं. बादल फटने से कई मकान और होटल भी तबाह हो गए. उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने कहा है बादल फटने से आई बाढ़ में कितना नुकसान हुआ है उसका अभी तक सही आकलन नहीं किया जा सका है. घटनास्थल से दर्जनों लोग लापता हैं.

Previous article पुराना डेली मार्केट में शोक सभा का आयोजन
Next article Motihari: रक्सौल हवाई अड्डा शुरू होने से घटेगी काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ की दूरी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel