[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Warning: 4 राज्यों में रेड अलर्ट, महाराष्ट्र में आफत की बरसात, मानसून का कहर

Rain Warning: 4 राज्यों में रेड अलर्ट, महाराष्ट्र में आफत की बरसात, मानसून का कहर

0
Rain Warning: 4 राज्यों में रेड अलर्ट, महाराष्ट्र में आफत की बरसात, मानसून का कहर
भारी बारिश और आंधी-तूफान के दौरान कड़कती बिजली, फोटो- एएनआई

Rain Warning: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून पहुंचने के दो दिन बाद कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है. मौसम विभाग ने शुक्रवार तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. शिमला स्थित मौसम केंद्र ने ऑरेंज वॉर्निंग जारी करते हुए सोमवार को मंडी और सिरमौर और मंगलवार को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

राजस्थान में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार

राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पंजाब और हरियाणा में मानसून आगे बढ़ने के अनुकूल हालात

पंजाब के पटियाला में भारी बारिश हुई, जबकि संगरूर और रूपनगर में भी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जुलाई को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचा, और अगले चार दिनों में दोनों राज्यों के बाकी हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

पश्चिम बंगाल में रेड और ऑरेंज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने मौसम तंत्र के पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के करीब पहुंचने के बाद आईएमडी ने दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ओडिशा के पांच जिलों में रेड अलर्ट

ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होने के कारण मौसम विभाग ने कंधमाल, बौध, अंगुल, संबलपुर और सोनपुर जिलों के लिए अत्यधिक से बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा आठ अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है. समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की आशंका के चलते मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के साथ मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है. बारिश का सबसे ज्यादा कहर मुंबई में दिख रहा है. लगातार बारिश के कारण सड़कें धंसने, पेड़ गिरने और कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आईं हैं. सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं और निजी वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पश्चिमी रेलवे की पटरियों पर पानी भरने से ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा.

पालघर में बच्चे की मौत, 180 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बाढ़ के पानी में बह जाने से छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं प्रशासन ने पानी से घिरे इलाकों में फंसे 180 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

गुजरात में जूनागढ़ में अत्यधिक बारिश

गुजरात में मानसून सक्रिय बना हुआ है. जूनागढ़ में बहुत अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. मौसम विभाग ने समुद्र की खराब स्थिति को देखते हुए मछुआरों को 8 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.

केरल में भारी बारिश से उफान पर नदियां

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. इडुक्की जिले में जलाशय का जलस्तर बढ़ने के बाद एहतियात के तौर पर पाम्बला बांध के द्वार खोल दिए गए. वहीं इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड के तटीय इलाकों में ऊंची लहरों और समुद्री कटाव की चेतावनी जारी की है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.

Also Read: 5,6,7,8,9,10,11 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा

Previous article 30वां स्थापना दिवस पर राजद का शक्ति प्रदर्शन, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित
Next article Dhanbad News: बलियापुर के अजीत रवानी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel