[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Warning: 6,7,8,9,10,11 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Heavy Rain Warning: 6,7,8,9,10,11 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

0
Heavy Rain Warning: 6,7,8,9,10,11 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट
अगले सात दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Warning: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है. कई स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 11 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है. 6 जून को उत्तराखंड में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने की संभावना है. हवा के झोंकों के साथ रफ्तार 60 किमी पर्ति घंटा तक पहुंच सकती है.

दिल्ली से लेकर हरियाणा पंजाब तक बिगड़ा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 6 और 7 और 11 जून को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में मौसम खराब रह सकता है. कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इस दौरान यूपी और राजस्थान में हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कही तेज बारिश की भी संभावना है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज चमक के साथ बारिश

पूर्वी भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी मौसम एक्टिव रह सकता है रहेगा. बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. 7 से 9 जून के बीच ओडिशा, बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लगातार भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का रेड अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 11 जून तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 6 और 7 जून, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 8 जून तक आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है. छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में मानसूनी गतिविधियां तेज

पश्चिम भारत में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. कोंकण और गोवा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. गुजरात क्षेत्र में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी

दक्षिण भारत के राज्यों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है. केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. लक्षद्वीप में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है.

Also Read: Patna Weather Update: पटना में बदला मौसम का मिजाज, बादलों की लुकाछिपी के बीच सताएगी उमस भरी गर्मी

भीषण गर्मी के बीच पूर्णिया में मौसम का यू-टर्न, वज्रपात और बारिश को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी

Previous article Darbhanga News: बहेड़ा में खाकी पर हमला करने वाले शराब माफिया अवध सदा को पुलिस ने दबोचा
Next article पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत से परिवार में कोहराम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel