[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Warning: 18 से 24 जून 2026 तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Heavy Rain Warning: 18 से 24 जून 2026 तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

0
Heavy Rain Warning: 18 से 24 जून 2026 तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
देश भर में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 18 से 24 जून 2026 के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain Alert), आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत तक कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का दौर

18 से 23 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. वहीं 24 जून को भी जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में बारिश जारी रह सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 से 24 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है.

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी का अलर्ट

पंजाब में 19 से 23 जून के दौरान जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 18 से 23 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मध्य भारत का मौसम: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश

पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 से 20 जून के दौरान बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 18 से 24 जून तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वी भारत में मौसम का मिजाज: बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश का खतरा

बात करें पूर्वी भारत के मौसम की तो बिहार में 18 से 24 जून तक कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 18 से 21 जून के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है. वहीं झारखंड में भी 18 से 24 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. 20 से 22 जून के दौरान कुछ क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलने का अनुमान है. ओडिशा में 20 और 21 जून को बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 से 24 जून तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने असम और मेघालय में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है.

महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात का मौसम

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 18 से 24 जून तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में 18 और 19 जून को बारिश के आसार बने हुए हैं.

दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक केरल और माहे में 18 से 24 जून के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 22 से 24 जून के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 22 जून तक भारी बारिश की संभावना है. तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भी लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. वहीं तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 18 से 24 जून तक कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

Also Read: Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज होगी मानसून की रफ्तार

Previous article Gen-Z राशिफल 18 जून 2026: ग्रहों का खेल शुरू, किसे मिलेगा सरप्राइज, किन्हें लगेगा झटका? जानें सभी 12 राशियों का हाल
Next article आज 18 जून 2026 को बना दुर्लभ गजकेसरी योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और सम्मान
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel