[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अगले 36 घंटों में इन राज्यों में मौसम का रौद्र रूप, भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगले 36 घंटों में इन राज्यों में मौसम का रौद्र रूप, भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
अगले 36 घंटों में इन राज्यों में मौसम का रौद्र रूप, भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि अगले 36 घंटों में देश के कई राज्यों में एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

26051 Pti05 26 2025 000382B Scaled
Mumbai: people wade through a flooded road during monsoon rain, in mumbai, monday, may 26, 2025. (pti photo) (pti05_26_2025_000382b)

इन इलाकों में होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर राज्यों के कई इलाकों में 10 जून से बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना है. आईएमडी ने कुछ स्थानों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.

26051 Pti05 26 2025 000153A Scaled
Chikkamagaluru: fishermen carry a basket boat for fishing amid rain, near chikkamagaluru, karnataka, monday, may 26, 2025. (pti photo) (pti05_26_2025_000153a)

कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में दक्षिण पूर्व हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

लद्दाख और उससे सटे कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है. एक और पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक टर्फ के रूप में बना हुआ है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण कई इलाकों में मौसम का तेवर आने वाले समय में तल्ख होने की उम्मीद है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. 11 से 14 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में और 10 से 13 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

02061 Pti06 02 2025 000467A 1
Heavy rain alert

कई इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं

9 से 12 जून के दौरान त्रिपुरा में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Weather Forecast
Weather forecast

पूर्व और मध्य भारत में बारिश (Weather Forecast)

IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. 9 से 12 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है.

02061 Pti06 02 2025 000481A 2
Heavy rain alert

9 जून को मध्य प्रदेश, 11 और 12 जून को छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, 11 से 14 जून के दौरान बिहार, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात 50 से 60 किमी प्रति घंटे से 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है.

02061 Pti06 02 2025 000696B
Heavy rain alert

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बिजली का दौर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 11 से 14 जून के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 और 14 जून को हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 14 जून को पंजाब में बारिश हो सकती है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

8 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, 8 से 10 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रह सकता है.

Weather Updates
Weather updates
Previous article National Donald Duck Day | मिकी माउस से भी ज्यादा फेमस है डोनाल्ड डक, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें
Next article Sadhguru: विपरीत परिस्थितियों में घबराएं नहीं, चुनौतियों को समझदारी से अपनाएं
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel