[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 26 मई से 2 जून तक इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 80 kmph की रफ्तार से हवा, मौसम लेगा करवट

26 मई से 2 जून तक इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 80 kmph की रफ्तार से हवा, मौसम लेगा करवट

0
26 मई से 2 जून तक इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 80 kmph की रफ्तार से हवा, मौसम लेगा करवट
देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Warning: देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरपूर्वी, दक्षिण, पूर्व, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना

आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 से 30 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी 28 से 31 मई के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है. कुछ इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत में आंधी और बिजली गिरने की संभावना

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले कई दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है. 29 मई को बिहार में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में भी 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 से 31 मई तक भारी बारिश की संभावना है. बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 और 27 मई को गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 26, 27 मई और 1 जून को भारी बारिश की संभावना है. वहीं असम और मेघालय में 26 से 28 मई और 31 मई से 1 जून तक भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम

मौसम का मिजाज मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बिगड़ सकता है. आईएमडी के मुताबिक 26 मई से लेकर 30 मई तक कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा भी चलने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि केरल, माहे और लक्षद्वीप में 26 से 28 मई के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 26 से 30 मई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 27 मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

Also Read: राजस्थान में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर जारी की चेतावनी

Previous article डेमोग्राफिक चेंज पर मोदी सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, शाह बोले- घुसपैठ वर्तमान और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती
Next article आम और ओरियो के इस कॉम्बिनेशन के सामने फेल है आइसक्रीम, घर पर ऐसे बनाएं बच्चों की फेवरेट शेक
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel