[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Warning: 17,18,19,20,21,22 जुलाई को 10 राज्यों में भयंकर बारिश, हाई अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: 17,18,19,20,21,22 जुलाई को 10 राज्यों में भयंकर बारिश, हाई अलर्ट जारी

0
Heavy Rain Warning: 17,18,19,20,21,22 जुलाई को 10 राज्यों में भयंकर बारिश, हाई अलर्ट जारी
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह पूरे देश में मानसून का जोरदार असर दिख सकता है. पूर्वी, उत्तरी, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल और माहे, पंजाब उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में अगले दो दिनों में जोरदार बरसात हो सकती है.

बना निम्न दबाव का क्षेत्र, भयंकर बारिश की संभावना (Heavy Rain Alert)

आईएमडी ने बताया कि देश के दो जगहों पर दो निम्न दबाव वाले क्षेत्र बने हुए हैं. एक उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में और दूसरा दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है. इसके कारण 10 से ज्यादा राज्यों में आगामी दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम (Heavy Rain Warning)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 22 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 16, 17, 21 और 22 जुलाई को पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है.
  • 16 और 17 जुलाई को पूर्वी राजस्थान, उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है.
14071 Pti07 14 2025 000338A
Heavy rain warning

पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश

  • आईएमडी के मुताबिक 16 से 18 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
  • 16, 17, 20 और 21 जुलाई को बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिम भारत में बारिश का तांडव (Rain Havoc)

  • 20 ms 22 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • 16 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गोवा में भयंकर बारिश हो सकती है.
14071 Pti07 14 2025 000432A
Heavy rain warning

पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.
  • 16 जुलाई और 19 से 22 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • 19 से 22 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में भयंकर बारिश की संभावना है.
  • 19 और 20 जुलाई को मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

Previous article तीन अगस्त को होगा सावन महोत्सव व हस्तशिल्प प्रतियोगिता
Next article राजद की बैठक में प्रखंड समन्वय समिति के गठन पर चर्चा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel