[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 7 दिनों तक झमाझम बारिश, 70 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से हवा, IMD का अपडेट

7 दिनों तक झमाझम बारिश, 70 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से हवा, IMD का अपडेट

0
7 दिनों तक झमाझम बारिश, 70 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से हवा, IMD का अपडेट
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Warning: देश के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आने वाले 10 जून से एक बार फिर बारिश रफ्तार पकड़ सकती है. आईएमडी के मुताबिक देश के कई हिस्सों में 10 जून से झमाझम बारिश हो सकती है.

26051 Pti05 26 2025 000105B
Heavy rain warning

आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत समेत कई और इलाकों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटों में असम, मेघालय और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है.

Heavy Rain Warning
Heavy rain warning

मध्य प्रदेश समेत कई और इलाकों में 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चली. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. 10 जून के बाद से एक बार फिर जोरदार बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक Cyclonic Circulation मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है. एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन हरियाणा के ऊपर बना हुआ है.

Heavy Rain Alert
सांकेतिक फोटो

एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश पर भी बना हुआ है. वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर-पूर्व बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण कई इलाकों में मौसम में बदलाव आ सकता है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक उत्तर-पूर्व भारत के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 10 से 13 जून, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 और 11 व 13 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Heavy Rain
Heavy rain alert

अगले 7 दिनों तक केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में 7 से 10 जून के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति के साथ गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Rain Alert
सांकेतिक तस्वीर

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 10-13 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में 11 से 13 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 13 जून को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा कर्नाटक में 12 और 13 जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

26051 Pti05 26 2025 000137B Scaled
Heavy rain alert

अगले 7 दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश में 7 और 8 जून, बिहार में 7 से 9 जून, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 7-11 जून, गांगेय पश्चिम बंगाल में 11 जून, गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है.

26051 Pti05 26 2025 000377B
Heavy rain alert

उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जून के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert, symbolic photo

पूर्वी राजस्थान में 7 और 8 जून, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 11-13 जून, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 जून, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 13 जून को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert
Previous article World Ocean Day 2025: महासागरों को बचाने का संकल्प, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
Next article Manipur Violence : किसकी गिरफ्तारी के बाद फिर बिगड़े मणिपुर के हालात? 5 जिलों में इंटरनेट बंद
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel