आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सिक्किम में पेड़ गिरने से तीन लोग घायल
Heavy Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश हो रही है. रविवार को सिक्किम में अचानक मौसम में बदलाव आया. भारी बारिश और तेज हवाएं चलने लगीं. जिससे भारी तबाही मची.
Heavy Rain Alert: सिक्किम के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. तेज हवाओं के झोंकों से पेड़ उखड़ कर गिर गए. पाकयोंग जिले के छोटा सिंगतम में तेज हवा और बारिश के कारण एक गाड़ी पर पेड़ गिर गया. जिसमें तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय निवासियों ने तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
बारिश और आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति ठप
सिक्किम में भारी बारिश और आंधी-तूफानी की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई. कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई. मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों को यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा.
Sikkim | Parts of Sikkim are currently experiencing strong winds, heavy rainfall, and hailstorms. Several areas reported sudden weather changes this evening, with powerful gusts damaging trees and disrupting normal activities. Residents in many locations witnessed intense… pic.twitter.com/Nnmr4v169G
— ANI (@ANI) March 15, 2026
सिक्किम में 21 मार्च तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सिक्किम में 15 से 17 मार्च और 20-21 मार्च को बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.
Sikkim | Three people were injured after a tree fell on a passenger vehicle at Chota Singtam under Pakyong District after heavy wind and rain. Three injured people were rushed to the hospital by local residents.
— ANI (@ANI) March 15, 2026
(Source: Sikkim Police) https://t.co/0uKKV5qkxh pic.twitter.com/tS3utzB5bh
