[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 31 जनवरी से 3 फरवरी तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश, एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, फिर लौटेगी ठंड

31 जनवरी से 3 फरवरी तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश, एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, फिर लौटेगी ठंड

0
31 जनवरी से 3 फरवरी तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश, एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, फिर लौटेगी ठंड
गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
  • एक्टिव हो सकता है एक नया पश्चिमी विक्षोभ
  • 31 जनवरी से 2 फरवरी तक दिखेगा असर
  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित
  • 1 फरवरी को भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना
  • उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना

Heavy Rain Alert: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 48 घंटों में मौसम फिर करवट ले सकता है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना. इसके कारण 31 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 1 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम राज्य- राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उससे सटे मध्य भारत के कुछ इलाकों में 31 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक हल्की बारिश हो सकती है.

इन इलाकों में छा सकता है घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में 2 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 2 फरवरी तक बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई और इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के यह भी अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करना शुरू कर सकता है. इसके प्रभाव से 01 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानी जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज-चमक, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है.
  • अगले 5 से 6 दिनों में गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट होगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.

घने कोहरे, शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, ओडिशा में 30 जनवरी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक देर रात और सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में 30 से 31 जनवरी के दौरान शीतलहर चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 31 जनवरी के दौरान कुछ जगहों पर शीतलहर चल सकती है.

Previous article Shweta Tiwari ने फॉलो किया “जीरो सिविक सेंस” ट्रेंड, दोस्तों संग शेयर किया वीडियो
Next article चांद में पांच सीएचओ के सहारे 17 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel