[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert : आने वाले 2 दिनों में होगी बहुत भारी बारिश, संभलकर निकलें घर से

Heavy Rain Alert : आने वाले 2 दिनों में होगी बहुत भारी बारिश, संभलकर निकलें घर से

0
Heavy Rain Alert : आने वाले 2 दिनों में होगी बहुत भारी बारिश, संभलकर निकलें घर से
Heavy Rain Alert Today

Heavy Rain Alert : उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश का दौर जारी है. इसके थमने की संभावना कम नजर आ रही है. हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य बारिश से सबसे अधिक प्रभावित दिख रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें आने वाले दिनों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने किन राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है.

6 जुलाई तक के प्रमुख मौसम अलर्ट

1. रेड अलर्ट वाले राज्य: हिमाचल प्रदेश (कांगड़ा, सिरमौर, मंडी), पुणे (घाट क्षेत्र), पंजाब
2. ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य : झारखंड, मुंबई (पालघर, रायगढ़), हरियाणा
3. भारी बारिश की चेतावनी वाले राज्य: दिल्ली, बेंगलुरु, राजस्थान

रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों के लोगों को घर के अंदर रहने, यात्रा से बचने और सरकारी सलाह का पालन करने की अपील विभाग की ओर से की गई है.

राजस्थान के कुछ हिस्सों में कम हो सकती है बारिश

राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. जबकि दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में छह जुलाई से कमी होने की संभावना है. मौमस विभाग के अनुसार इसी तरह बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश आगामी 2-3 दिन हो सकती है. हालांकि, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में छह जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी.

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है.  आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में सोमवार सुबह 8.30 बजे तक मूसलाधार बारिश हो सकती है.

बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में कम दबाव बनने की संभावना है. इससे राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कुछ हिस्सों में सात से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिम वर्धमान, पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और बांकुड़ा जिलों में भी सात से 11 सेमी तक भारी बारिश होने की संभावना है.

Previous article पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण टक्कर में राजद नेता की मौत, घायलों से मिलने PMCH पहुंचे तेजस्वी यादव 
Next article कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिहार के लाल आकाश दीप? जानिए कमाई के स्रोत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel