[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Warning: 28 जून तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Warning: 28 जून तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

0
Heavy Rain Warning: 28 जून तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
कई राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट, फोटो- एएनआई

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में आंधी तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाओं और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवा

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 23 जून को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 28 जून तक यह सिलसिला जारी रह सकता है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी गरज-चमक, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है. वहीं, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 23 से 28 जून के बीच बारिश की संभावना है. राजस्थान में 23 जून को तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23 से 28 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में 23 से 26 जून के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वी भारत में भारी बारिश का खतरा

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 जून, और 26 से 28 जून के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार और ओडिशा में भी कई स्थानों पर इस दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के कई इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं.

पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 से 28 जून के दौरान कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 26 जून के बीच कई स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश में 23 से 28 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिमी भारत में मानसून का असर

कोंकण और गोवा में 23 से 28 जून के दौरान बारिश होने की संभावना है. गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. कोंकण और गोवा में पूरे सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है. कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आंतरिक भागों में अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज तल्ख रह सकता है. मौसम विभाग ने केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में इस पूरे सप्ताह भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. तटीय कर्नाटक में 26 और 27 जून को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना, तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, धूल भरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा

Previous article NEET परीक्षा देकर लौटी छात्रा ने लिखा- ‘मुझसे कुछ नहीं होगा भैया जी’, फिर उठाया खौफनाक कदम
Next article बिहार के फेमस CID इंस्पेक्टर का निधन, थाने में अपनी कुर्सी पर रखते थे बाबा काल भैरव की तस्वीर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel