[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert : अगले 1-2 दिन आसमान से बरसेगी आफत, होगी भारी बारिश, आ गया अलर्ट

Heavy Rain Alert : अगले 1-2 दिन आसमान से बरसेगी आफत, होगी भारी बारिश, आ गया अलर्ट

0
Heavy Rain Alert : अगले 1-2 दिन आसमान से बरसेगी आफत, होगी भारी बारिश, आ गया अलर्ट
Rain Alert in Rajasthan

Heavy Rain Alert : राजस्थान में मानसून सक्रिय है और पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर, जयपुर और शेखावाटी क्षेत्रों में अगले 1-2 दिनों तक मध्यम से तेज और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

राजस्थान में कहां हुई भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम व मध्यम से भारी बारिश हुई. इसने कहा कि इस दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हुई. सर्वाधिक 132 मिलीमीटर बारिश सिकराय (दौसा) में हुई.

आईएमडी के अनुसार, ‘‘अलवर के राजगढ़ में 13 सेंटीमीटर, करौली के टोडाभीम में 12 सेंटीमीटर, दौसा के महवा में 10 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के सल्लोपाट व जयपुर के विराटनगर में सात सेंटीमीटर, डूंगरपुर के सागवाड़ा व सवाई माधोपुर के गंगापुर में चार–चार सेंटीमीटर बारिश हुई.’’ इसने बताया कि चुरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, भरतपुर व चित्तौड़गढ़ सहित अनेक जिलों में भी इस दौरान कई जगह एक सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई.

दिल्ली-एनसीआर में ‘येलो अलर्ट’ जारी

दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी एवं उमस से लोगों को राहत मिली. यहां  बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है और दिनभर गरज के साथ बारिश होने तथा हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

Previous article Bhojpuri: एक और सावन स्पेशल! अंकुश राजा के ‘चूड़ियां लेले आइता ना’ ने यूट्यूब पर मचाया गर्दा, गाने में दिखी पति-पत्नी की नोकझोंक
Next article Bihar School Holiday: बिहार में छात्रों की बल्ले-बल्ले, अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel