[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert : लो प्रेशर की वजह से यहां होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, आया IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert : लो प्रेशर की वजह से यहां होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, आया IMD का अलर्ट

0
Heavy Rain Alert : लो प्रेशर की वजह से यहां होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, आया IMD का अलर्ट
कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Heavy Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

केरल में सात जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारीकेरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई. राज्य भर में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहा. आईएमडी ने सात दक्षिणी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी के ताजा अलर्ट के अनुसार तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है.

Jharkhand Weather
Jharkhand weather news

झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम केंद्र रांची के अनुसार झारखंड में 29 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान आंशिक रूप से बादल रह सकता है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. तापमान में भी अधिक बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक गिर सकता है. 26 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Image 236
Rajasthan weather news

राजस्थान में हो सकती है बूंदाबांदी

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर ने इस संबंध में जानकारी दी है. मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 नवंबर को प्रदेश के कुछ भागों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है.

Image 237
Heavy rain alert

IMD के अनुसार, 24 से 28 नवंबर तक अंडमान और निकोबार में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 24 से 25 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल और माहे में भी तेज बारिश हो सकती है. 24 नवंबर को लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में भी भारी बारिश की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, लो प्रेशर की वजह से बदलेगा मौसम, आया अलर्ट

Previous article नाती से मिलने पहुंचे थे कनाडा, लेकिन संगीन आरोप में हो गई जेल, भारतीय नागरिक पर जज ने सुनाए कई फैसले
Next article हिंद महासागर में भारत की दहाड़! दुश्मन की पनडुब्बियों का काल बनेगा इंडियन नेवी का INS माहे, बढ़ी चीन की टेंशन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel