[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 18, 19, 20 और 21 मार्च को भारी बारिश, इन राज्यों में गरज के साथ छीटें, ओलावृष्टि के भी आसार

18, 19, 20 और 21 मार्च को भारी बारिश, इन राज्यों में गरज के साथ छीटें, ओलावृष्टि के भी आसार

0
18, 19, 20 और 21 मार्च को भारी बारिश, इन राज्यों में गरज के साथ छीटें, ओलावृष्टि के भी आसार
कई राज्यों में बारिश के आसार, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. 18 से 21 मार्च के दौरान आईएमडी ने बारिश की संभावना जाहिर की है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, इसके बाद इसकी तीव्रता कम आ सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 19 और 20 मार्च, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 20 मार्च को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक मध्य और पूर्वी भारत में 21 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवा जारी रहने की संभावना है. 20 और 21 मार्च को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में ओलावृष्टि की संभावना है.

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदलेगा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत हिमालयी क्षेत्रों में 17 मार्च को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी जारी रह सकती है. 18 से 20 मार्च तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी, बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है. मैदानी इलाकों में भी इसका असर दिख सकता है. 19 और 20 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

असम-मेघालय में बारिश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में चलेगी तेज हवा

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली चमकने के साथहल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 18 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

18 से 21 मार्च तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश

18 से 21 मार्च तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है.

बिहार-झारखंड-ओडिशा में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 21 मार्च तक मध्य प्रदेश, 20 मार्च तक विदर्भ और 21 मार्च तक पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

Also Read: अगले 24 घंटे में बदलेगा राजस्थान का मौसम, शुरू होगा आंधी-बारिश का नया दौर

Previous article रोजगार मेला में 70 युवक-युवतियाें का हुआ चयन
Next article एसआइआर व एलपीजी की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel