[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्ट

अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्ट

0
अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्ट
बारिश-बर्फबारी और तेज हवा का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में भारी बारिश और तेज हवा की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी तूफानी हवा, बिजली कड़कने का सिलसिला दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है.

19 से 22 अप्रैल तक तूफानी हवा, बिजली और बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 19 से 22 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में गरज चमक के साथ साथ तेज हवा चल सकती है. कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश का संभावना जाहिर की है. 19 से 20 अप्रैल के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 22 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में और 21 और 22 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी संभावना है.

बंगाल, बिहार और ओडिशा में मौसम की करवट

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा में 19 से 22 अप्रैल के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहा सकता है. इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 से 21 अप्रैल के दौरान तेज हवा और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. 19 अप्रैल को बिहार के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

एमपी, छत्तीसगढ़ में तेज हवा और बारिश

आईएमडी के मुताबिक विदर्भ में 20 और 21 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा कर जा सकती है. छत्तीसगढ़ में 20 और 21 अप्रैल और इंदौर, उज्जैन,धार, खरगोन, समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश कुछ और इलाकों में 19 और 20 अप्रैल को बिजली कड़कने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश, आंधी और तेज हवाएं

आंतरिक कर्नाटक में 19 से 22 अप्रैल के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19 से 22 अप्रैल के दौरान, जबकि रायलसीमा, केरल और माहे में 20 से 22 अप्रैल के दौरान बिजली कड़कने की संभावना है. उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 19 से 21 अप्रैल के दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है.

Also Read: UP Weather : पारा 40 के पार, यूपी में और बढ़ेगी गर्मी, लू चलने का अलर्ट जारी

बिहार में 45 डिग्री की झुलसाती गर्मी, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

Previous article डड़वा ने सरैला को हराकर नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता
Next article खेत में मवेशी चराने से मना करने पर खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत छह घायल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel