[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 4 से 9 जून तक कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

4 से 9 जून तक कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
4 से 9 जून तक कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: पूर्वोत्तर भारत में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 4 जून और 6 से 9 जून के दौरान कुछ इलाकों पर भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 4 से 7 जून के दौरान भारी बारिश की संभावना है, जबकि 8 और 9 जून को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 6 से 7 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है.

बिहार झारखंड समेत पूर्वी भारत में बारिश और तेज हवा चलने के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 4 और 5 जून के दौरान बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. बिहार, झारखंड, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है.

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख 4 जून को गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 4 से 6 जून तक मौसम सक्रिय बना रह सकता है. उत्तराखंड में 4 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है. पश्चिमी राजस्थान में 4 जून को धूल भरी आंधी चल सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवा और बारिश के आसार

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, बिजली और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का हाल

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारतमें मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहेंगी. उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 4 और 5 जून के दौरान गरज-चमक, बिजली और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवा चल सकती है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी तेज हवाएं चल सकती हैं. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 4 से 8 जून के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

Previous article 25 स्थानों पर नया ट्रांसफार्मर अधिस्ठापित होगा, पूर्व उपमुख्यमंत्री
Next article पूर्व मुखिया कॉमरेड रामकुमार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जुटे कई राजनीतिक दलों के दिग्गज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel