[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert : महाराष्ट्र के इन इलाकों में दिखेगा बारिश का तांडव, रेड अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert : महाराष्ट्र के इन इलाकों में दिखेगा बारिश का तांडव, रेड अलर्ट जारी

0
Heavy Rain Alert : महाराष्ट्र के इन इलाकों में दिखेगा बारिश का तांडव, रेड अलर्ट जारी
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट (Photo: PTI)

Heavy Rain Alert : लगातार हो रही तेज बारिश और तेज हवाओं से मुंबई और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है. मुंबई-पुणे रूट की कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. रायगढ़ में कुछ समय के लिए लोकल ट्रेन सेवाएं भी रोकनी पड़ीं, जबकि कई सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई. आईएमडी ने मौसम की स्थिति में बदलाव के बाद 6 जुलाई की सुबह चेतावनी को ‘ऑरेंज’ से ‘रेड’ अलर्ट में बदल दिया. इसने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.

बीएमसी के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई में औसतन 105.24 मिमी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी उपनगरों में 161.11 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 159.40 मिमी बारिश हुई. बीएमसी ने यह भी बताया कि सोमवार दोपहर 3:56 बजे समुद्र में 4.08 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जबकि मंगलवार सुबह 4:38 बजे 3.44 मीटर ऊंची लहरों का अनुमान है. लोगों को समुद्र किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है.

जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बीएमसी ने सोमवार (6 जुलाई) को मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया. हालांकि सरकारी दफ्तर और प्राइवेट कंपनियां खुली रहीं, इसलिए बारिश और ट्रैफिक की दिक्कतों के बावजूद लोग काम पर पहुंचे. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है, कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. साथ ही सड़कें और पुल भी पानी में डूब सकते हैं, इसलिए लोगों से जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें : Video : घुटनों तक भरा पानी, मुंबई-पुणे रूट पर ब्रेक, तेज बारिश के चलते दोनों प्रमुख सड़कें बंद

लोकल ट्रेनें चल रही हैं 15 से 20 मिनट की देरी से

पश्चिम रेलवे के मुताबिक, पालघर जिले में वसई रोड और विरार स्टेशन के बीच पटरियों पर पानी भर जाने से लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं. कुछ जगहों पर ट्रैक पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, इसलिए ट्रेनों की रफ्तार भी कम करनी पड़ी है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले समय का ध्यान रखें और थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर ही यात्रा करें.

फसलों को हो सकता है नुकसान

मौसम विभाग ने कहा है कि तेज बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है. विभाग ने बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान बिजली के इक्विपमेंट बंद रखें, तालाब, नदी और अन्य जलाशयों से दूर रहें और सुरक्षित जगह पर ही रहें.

Previous article अस्पताल जा रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, बेटी के जन्म की खुशी मातम में बदली
Next article Monsoon : चेरापूंजी जैसी बारिश बिहार-झारखंड में क्यों नहीं होती?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel