[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert : जुलाई में मचेगी और तबाही, होगी जोरदार बारिश, आ गया अलर्ट, रहें सावधान

Heavy Rain Alert : जुलाई में मचेगी और तबाही, होगी जोरदार बारिश, आ गया अलर्ट, रहें सावधान

0
Heavy Rain Alert : जुलाई में मचेगी और तबाही, होगी जोरदार बारिश, आ गया अलर्ट, रहें सावधान
Rain Alert July Updates

Heavy Rain Alert : जुलाई का मौसम शुरू हो चुका है और बारिश का तांडव जारी है. पहाड़ी इलाकों में बारिश की तबाही जारी है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने डराने वाले संकेत दिए है. आईएमडी ने जुलाई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया. मध्य भारत,उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों को बाढ़ के संभावित खतरे के कारण सतर्क रहने को कहा है. देश के कुछ हिस्सों में मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है.

जुलाई में औसतन 28 सेमी होती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों, पूर्वी भारत के कई इलाकों और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि कई क्षेत्रों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है, लेकिन पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम, पूर्व और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है. देश में जुलाई में औसतन 28 सेमी बारिश होती है.

महापात्रा ने कहा कि मध्य भारत और आसपास के दक्षिणी प्रायद्वीप में भारी बारिश की संभावना है. इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना के आसपास के इलाके और गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हरियाणा में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है. महापात्रा ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में दिल्ली सहित कई शहर और कस्बे शामिल हैं. दक्षिण की ओर बहने वाली कई नदियां उत्तराखंड से निकलती हैं. हमें इन सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों, शहरों और कस्बों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए.’’

हिमाचल प्रदेश में होगी जोरदार बारिश

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया और पहाड़ी राज्य में छह जुलाई तक बारिश के जारी रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश हिस्सों के लिए ‘येलो अलर्ट’ (सचेत रहने के लिए) जारी किया, जबकि उत्तर-पश्चिम दिल्ली जैसे कुछ हिस्से और एनसीआर के झज्जर, भिवानी और पानीपत जैसे क्षेत्र ग्रीन जोन (कोई चेतावनी नहीं) में हैं.

ओडिशा के कुछ जिलों में  ‘रेड अलर्ट’

ओडिशा सरकार ने बालासोर और मयूरभंज जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है क्योंकि सुवर्णरेखा, बुधबलंग, जलाका और सोनो जैसी नदियों का जल स्तर बढ़ना जारी है. बालासोर में कम से कम चार प्रखंड (बलियापाल, भोगराई, जलेश्वर और बस्ता) के प्रभावित होने की आशंका है.

Previous article रेलयात्रियों के हित में
Next article बिहार में एनकाउंटर का सिलसिला जारी, गोपालगंज में इनामी अपराधी महावीर यादव को पुलिस ने मारी गोली
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel