[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain: डिप्रेशन का प्रभाव, 4 से 9 अक्टूबर के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट

Heavy Rain: डिप्रेशन का प्रभाव, 4 से 9 अक्टूबर के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट

0
Heavy Rain: डिप्रेशन का प्रभाव, 4 से 9 अक्टूबर के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार 04 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

04-05 अक्टूबर को झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 04 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में; 04 से 06 अक्टूबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में; 04 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में; 04 से 05 अक्टूबर के दौरान झारखंड में तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है.

04 से 05 अक्टूबर के दौरान बिहार में बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 04 से 05 अक्टूबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

04 और 07-09 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

04 और 07-09 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; 04-05 और 07-09 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में; 04, 08 और 09 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; कई/कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा/गरज के साथ भारी वर्षा की संभावना है.

04-05 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना

04-05 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/तूफान के साथ भारी वर्षा की संभावना है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम एवं रायलसीमा में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

04 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना

04 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है. जबकि 4 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. उसके बाद 5-7 अक्टूबर के दौरान तूफान और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है.

5-7 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

5-7 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में; 6 और 7 को उत्तराखंड; 5 और 6 को पंजाब; 6 और 7 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली; 4-5 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश; 6 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. 6 को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में बहुत भारी वर्षा की संभावना है. 5 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है; हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 6 अक्टूबर को; पंजाब में 5 और 6 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

5-7 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ में हवाएं चलने की संभावना

5-7 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ में ; उत्तराखंड में 5-8 अक्टूबर के दौरान; पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 अक्टूबर को; पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर को; पश्चिमी राजस्थान में 5 और 6 अक्टूबर को; पूर्वी राजस्थान में 6 अक्टूबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

Previous article Quordle #1349 Hints and Answers: जानिए 4 अक्टूबर के चारों शब्द
Next article Diwali 2025 Date: दशहरे के ठीक इतने दिनों बाद मनाई जाती है दिवाली, जानें धार्मिक कारण
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel