[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert: 15,16,17,18,19,20,21 सितंबर बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे, जानें देशभर का मौसम

Heavy Rain Alert: 15,16,17,18,19,20,21 सितंबर बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे, जानें देशभर का मौसम

0
Heavy Rain Alert: 15,16,17,18,19,20,21 सितंबर बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे, जानें देशभर का मौसम
Kal Ka Mausam: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. 15 से लेकर 21 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद है. उत्तर, पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य,पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों समेत महाराष्ट्र में अगले 2 से 3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर आज यानी 15 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कई राज्यों में मानसून की बारिश का अनुमान जाहिर किया है.राजस्थान और दिल्ली में कुछ इलाकों में आने वाले एक दो दिनों में बारिश हो सकती है. जबकि यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक 15 से 17 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 15 से 21 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 और 16 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 15 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 15 से 19 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 15 सितंबर को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वी और मध्य भारत गरज के साथ छींटे की संभावना

15 सितंबर को मध्य प्रदेश और ओडिशा में ज्यादातर इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश बारिश हो सकती है. गरज के साथ छीटे पड़ने की भी संभावना है. 15 और 16 सितंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. 15 और 17 से 20 तारीख के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 15 से 18 तारीख के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में भारी बारिश हो सकती है. 15 से 19 सितंबर के दौरान बिहार में भी भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत में ताबड़तोड़ बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 सितंबर को कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. 15 सितंबर को दक्षिण गुजरात में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. 15 से 18 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 15 से 19 सितंबर के दौरान तमिलनाडु, 15 को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 15 से 17 सितंबर के दौरान रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक भारी बारिश हो सकती है. 17 सितंबर को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है है. कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

Also Read: Kal ka Mausam : झारखंड–बिहार में होगी भारी बारिश, मुंबई में रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Previous article शिक्षकों के लिए फ्री AI ट्रेनिंग, IIT मद्रास का स्पेशल कोर्स
Next article शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद, कारा पहुंचे अधिकारियों ने शांत कराया मामला
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel