[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Heavy Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Alert: उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, बिहार-झारखंड समेत कई और राज्यों में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक पंजाब के कई इलाकों में 21 सेमी से भी ज्यादा बारिश होने के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. यहां 12 से 20 सेमी तक बारिश हो सकती है. जबकि जम्मू और कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

25 से 31 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 25 और 26 अगस्त जम्मू और कश्मीर,  25 से 27 अगस्त के दौरान हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश की संभावना है. 29, 30 और 31 अगस्त को यूपी के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. 25 और 26 अगस्त को जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और अगले 3 दिनों के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ कई इलाकों में बारिश की संभावना है.

25 से 31 अगस्त तक पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश

अगले 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 27, 29 अगस्त को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 25 अगस्त को बिहार, मध्य प्रदेश में 29 से 31 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है. 30 और 31 अगस्त को झारखंड, 28 से 30 अगस्त के दौरान विदर्भ और 26 और 27 अगस्त को ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इन इलाकों में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

25 से 30 अगस्त तक पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में भारी बारिश की संभावना है. 25 से 27 अगस्त के दौरान क्षेत्र में बहुत भारी बरसात की संभावना है. 27 से 30 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में आगामी दिनों में मौसम के तेवर काफी तल्ख रहने की संभावना है. 26 से 29 अगस्त के दौरान केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 26 से 30 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक, 27 और 28 अगस्त को आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, 25 से 27 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 

Previous article Begusarai News : जिले में अपराध पर लगाम नहीं लगी, तो सड़क पर होगा प्रदर्शन
Next article आज से मगध मेडिकल अस्पताल में ठप रहेगा ओपीडी सेवा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel