[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Rain Alert: 7 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, आंधी-तूफान का भी अलर्ट

Rain Alert: 7 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, आंधी-तूफान का भी अलर्ट

0
Rain Alert: 7 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, आंधी-तूफान का भी अलर्ट
Rain Alert

Heavy Rain Alert: भारत के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवा चलने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है. बारिश का सबसे ज्यादा असर पूर्वोत्तर भारत में में दिख रहा है. इसके अलावा दक्षिण भारत के भी कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का दौर जारी है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का भी दौर जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि असम से लेकर मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम समेत कई और राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल रही है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

असम के गुवाहाटी में मंगलवार की सुबह तेज बारिश हुई. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया. सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई. दो-तीन घंटे तक हुई बारिश के कारण शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया. बुधवार को भी भारी बारिश हुई.

Heavy Rain Imd Alert
Heavy rain imd alert

असम में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का भी सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रहा हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में भी अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

Rain Alert
Rain alert

मौसम विभाग के अनुसार मौसमी सिस्टम बदलने के कारण मौसम में बदलाव आया है. उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मन्नार की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ बना हुआ है. इन प्रणालियों के प्रभाव से अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश हो रही है.

Weather Alert
Weather alert

22-27 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 23 और 25 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में बारिश के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है. हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है.

Rain Alert
Rain alert

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मौसम के तेवर तल्ख हैं. आंध्र प्रदेश में बारिश हो रही है. राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.

Rain Alert
Rain alert, symbolic image

Also Read: Rain Havoc: 23, 24, 25, 26 अप्रैल को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, गरज-चमक के साथ गिरेगी बिजली, IMD का अलर्ट

Previous article टाइम बम मामले में एक साथ पांच गवाहों की हुई गवाही
Next article कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले का विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel