[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे तक बहुत भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट

Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे तक बहुत भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट

0
Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे तक बहुत भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अगले 72 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्य भारत में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. अगले 72 घंटों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. बीते 48 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, असम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश देखने को मिली.

दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दक्षिण, मध्य और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शाम के समय बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी दिल्ली में बादल बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम यानी 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम यानी 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में आज मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

राजस्थान में जोर पकड़ सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान में एक्टिव है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी गुरुवार को एक बार फिर भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है. आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में कई स्थानों पर अतिवृष्टी की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भरतपुर, कोटा, जयपुर और बीकानेर में कहीं-कहीं बादल गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भरतपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है. विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है.

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के कारण गुरुवार को स्कूलों को बंद रखने को कहा गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है. भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा गया है ताकि पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा न आए. बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. वहीं मूसलाधार बारिश के कारण खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है.

महाराष्ट्र में जारी है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. कई जगहों पर बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं. नागपुर जिले में भारी बारिश और बाढ़ संबंधी दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक बाढ़ में बह गया. जिले के 71 गांवों का भी संपर्क टूट गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को नागपुर, वर्धा समेत कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Previous article Guru Purnima Ki Aarti: आज गुरु पूर्णिमा के दिन इस आरती के पाठ से जगाएं सोया भाग्य, देखें लिरिक्स
Next article Sawan 2025: देवों के देव महादेव की आराधना का महीना सावन कल से शुरू, जानें ज्योतिषाचार्य से जलाभिषेक का महत्व
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel