[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप, आईएमडी का अलर्ट

Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप, आईएमडी का अलर्ट

0
Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप, आईएमडी का अलर्ट
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: पूरे देश में झमाझम बारिश हो रही है. कई इलाकों में अति भारी बारिश भी जारी है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड समेत कई और इलाकों के लिए आगामी 48 घंटों में बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

देश में मानसून की एंट्री के साथ ही दक्षिण, पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य, उत्तर, पश्चिम उत्तर भारत समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे उत्तर भारत में बारिश की गतिविधि भारी से बहुत भारी रह सकती है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने 20 सेमी से अधिक बारिश की चेतावनी दी है. कई इलाकों में आज यानी सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

दिल्ली एनसीआर में मानसून की एंट्री हो चुकी है, कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई. बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रही. सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं. आईएमडी के मुताबिक इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

बिहार में मानसून की बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे के लिए राज्य के 18 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

झारखंड में भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert
Previous article Hariyali Teej Mehndi Design: इस हरियाली तीज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
Next article Sweet Potato Tikki: इस तरह सावन में झटपट बनाएं शकरकंदी टिक्की, व्रत में भी महसूस नहीं होगी कमजोरी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel