[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Heavy Rain Alert: राजस्थान में 7 दिनों तक राहत, 27-28 जुलाई से फिर शुरु हो सकता है बारिश का नया दौर

Heavy Rain Alert: राजस्थान में 7 दिनों तक राहत, 27-28 जुलाई से फिर शुरु हो सकता है बारिश का नया दौर

0
Heavy Rain Alert: राजस्थान में 7 दिनों तक राहत, 27-28 जुलाई से फिर शुरु हो सकता है बारिश का नया दौर
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: राजस्थान में दक्षिण दक्षिण-पश्चिम मानसून बीते दिनों पूरी तरह एक्टिव रहा. राज्य के अजमेर समेत कई और शहरों में भारी बारिश देखने को मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर में भी आज बारिश की संभावना जताई है.

19071 Pti07 19 2025 000138A
Heavy rain alert

शुक्रवार और शनिवार को अजमेर में जोरदार बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया. राज्य आपदा प्रतिसाद बल (SDRF) ने मूसलाधार बारिश से प्रभावित अजमेर जिले में 176 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

19071 Pti07 19 2025 000140B
Heavy rain alert

भारी बारिश के कारण शहर के सभी तालाब और झील ओवरफ्लो हो गई है. शहर की सुभाष नगर कॉलोनी, सागर विहार, वन विहार कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी, वैशाली नगर, आम तालाब, गुलाब बाड़ी जैसे इलाकों में तीन से चार फुट पानी भर गया था, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक फंसे हुए थे.

19071 Pti07 19 2025 000170B
Heavy rain alert

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 20 जुलाई के बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है. एक सप्ताह तक बारिश से राहत रह सकती है. इसके बाद 27 से 28 जुलाई के आसपास भारी बारिश का एक और दौर फिर से सक्रिय हो सकता है.

19071 Pti07 19 2025 000183B
Heavy rain alert

मौसम केन्द्र के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हवा का रुख धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ रहा है. इस कारण एक सप्ताह तक तीव्र बारिश में कमी आएगी.

19071 Pti07 19 2025 000172A
Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 26 जुलाई के दौरान पूर्वी, पश्चिमी, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

 

19071 Pti07 19 2025 000141A
Heavy rain alert
Previous article UP: मासूम को स्कूटी पर बैठाया, गला दबाया, फिर गाड़ दिया… 80 दिन बाद खुला राज; घर के पास बैठा था ‘कातिल दुकानदार’
Next article 30 एकड़ में फैली ईटवां जलाशय के जीर्णोद्धार की उठी मांग
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel