[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम: यूपी में होगी भारी बारिश, दिल्ली में बूंदाबांदी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम: यूपी में होगी भारी बारिश, दिल्ली में बूंदाबांदी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

0
मौसम: यूपी में होगी भारी बारिश, दिल्ली में बूंदाबांदी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 30 जून से 4 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश में 2 से 4 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. उत्तराखंड में 30 जून से 4 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है. वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 3-4 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 3 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अनुमान है.

विभाग के अनुसार, मध्य भारत में भी बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30 जून को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, 1 से 4 जुलाई के बीच दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 30 जून से 4 जुलाई तक कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है. 30 जून और 1 जुलाई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 2 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

राजस्थान में इस हफ्ते हो सकती है भारी बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियों के बीच राजस्थान के अनेक हिस्सों में इस हफ्ते मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. राज्य के कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इस दौरान जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की/मध्यम बारिश होगी. वहीं दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में दो जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है. तीन से पांच जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Rain Warning: अगले 72 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छीटें, IMD का अलर्ट

झारखंड में होगी बारिश

30 जून से 3 जुलाई तक झारखंड में सामान्य से बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं, 2 और 3 जुलाई को कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है.

Jharkhand Weather 3
Jharkhand weather
Previous article आज 30 जून 2026 को शुक्र-बृहस्पति की युति से चमकेगी आपकी लव लाइफ, जानें आज का मेष से मीन तक राशिफल
Next article आज का ओपीडी : सदर अस्पताल में सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा शुरू, नौ डॉक्टरों की ड्यूटी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel