[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम: आगे बढ़ा मॉनसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम: आगे बढ़ा मॉनसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

0
मौसम: आगे बढ़ा मॉनसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 26 जून से 1 जुलाई के बीच उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 30 जून-1 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं 30 जून-1 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और 29 जून-1 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा 30 जून-1 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से 1 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं 26-27 जून और 30 जून से 1 जुलाई के दौरान विदर्भ में जबकि 26 जून को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

बंगाल के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 26 जून से 1 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 29 जून से 1 जुलाई जबकि बिहार, झारखंड और ओडिशा में 28 जून से 1 जुलाई के दौरान कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

तमिलनाडु में 28 जून से भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक्टिव रहने के बीच राज्य के 10 से अधिक जिलों में 28 जून से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार से नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल, थेनकासी, विरुधुनगर, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तिरुवल्लूर, रानीपेट, वेल्लोर, कांचीपुरम और तिरुवन्नामलाई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : बिहार से बंगाल तक होगी झमाझम बारिश, उत्तर बंगाल में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 26 से 29 जून के बीच मौसम बदलता रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. 26 और 27 जून को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 28 और 29 जून को भी बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Previous article आज का कार्यक्रम व दर्शन : देव, अंबा और शहर के मंदिरों में सुबह आरती, शाम को भजन संध्या का आयोजन
Next article Gen Z राशिफल 26 जून 2026: किस्मत बदलेगी या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel