[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मौसम: आगे बढ़ा मॉनसून, दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम: आगे बढ़ा मॉनसून, दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

0
मौसम: आगे बढ़ा मॉनसून, दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है. इसके बाद अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के और क्षेत्रों के अलावा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है.

विभाग के अनुसार, 25 से 29 जून के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 25 से 28 जून तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा 25 से 30 जून के दौरान हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के कई हिस्सों में अलग-अलग दिनों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 25 से 27 जून के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा बना रहेगा1 अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक वाले बादल बनने के आसार हैं. 26 और 27 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 29 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रहने और उमस बनी रहने की संभावना है. 25, 28 और 29 जून को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 26 और 27 जून को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. कुल मिलाकर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस के बीच रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

25 से 30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, विदर्भ में 26 और 27 जून को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 25 से 28 जून के बीच कई जगहों पर बारिश के आसार हैं, जबकि 29 और 30 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: उत्तर भारत में अगले 6 दिन बारिश, कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें.

बंगाल के अलावा इन राज्यों में भी होगी बारिश

25 से 30 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) व सिक्किम में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 25 जून के अलावा 27 से 30 जून के बीच अच्छी बारिश हो सकती है. झारखंड में 28 से 30 जून, बिहार में 28 जून और ओडिशा में 25 और 28 जून को कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

Previous article वृषभ राशिफल 25 जून 2026: संघर्ष के बाद सफलता के प्रबल योग, बढ़ेगा आत्मविश्वास 
Next article मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत, खत्म होंगी पुरानी गलतफहमियां
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel