Heat Wave Alert: अगले 96 घंटे तक लू का प्रकोप, चिलचिलाती गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Heat Wave Alert: ओडिशा के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी दी है.

By Pritish Sahay | April 21, 2026 9:29 PM

Heat Wave Alert: अप्रैल का महीने जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़नी शुरु हो गई है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है. चिलचिलाती गर्मी और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ओडिशा में भी मौसम का ऐसा ही हाल है. भीषण गर्मी ने लोगों के बेहाल कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक चिलचिलाती गर्मी और लू से अगले चार पांच दिनों तक राहत के कोई आसार भी नहीं दिखाई दे रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है.

इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने अनुमान जाहिर किया है कि मंगलवार को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति सहित कई जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक मंगलवार रात अंगुल, कंधमाल, सुंदरगढ़, बलांगीर और संबलपुर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा.

इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि ओडिशा के झारसुगुड़ा, बलांगीर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक लू चल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के 14 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है.

इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री पार

मौसम विभाग के मुताबिक बोलांगीर जिले का तितलागढ़ 42.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, इसके बाद झारसुगुड़ा में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. तालचर में 42 डिग्री सेल्सियस, जबकि बलांगीर में 41.8 डिग्री, अंगुल में 41.7 डिग्री और भवानीपटना में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: 21 से 27 अप्रैल तक इन राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, 50 kmph की रफ्तार से हवा