[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अगले 7 दिनों तक झुलसाती रहेगी गर्मी, लू का अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत?

अगले 7 दिनों तक झुलसाती रहेगी गर्मी, लू का अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत?

0
अगले 7 दिनों तक झुलसाती रहेगी गर्मी, लू का अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत?
और झुलसाएगी गर्मी, फोटो- पीटीआई

Heat Wave Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. अगले 7 दिनों के दौरान मध्य भारत में 24 मई से 26 मई के दौरान पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत और 24 मई से 29 मई के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां घोषित

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. प्राथमिक कक्षाओं के लिए छुट्टियां 1 जून 2026 से शुरू होंगी, जबकि छठी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए अवकाश 8 जून 2026 से लागू होगा. सरकार ने यह फैसला जम्मू क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए लिया है. पिछले कई दिनों से क्षेत्र के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है.

ओडिशा में 28 मई तक लू का अलर्ट

ओडिशा में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य में 28 मई तक लू चलने का पूर्वानुमान जताया है. औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि संबलपुर, हीराकुड, टिटलागढ़ और बौध में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. मौसम विभाग ने झारसुगुड़ा, संबलपुर और बोलांगीर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं कई तटीय जिलों में गर्म और उमस भरे मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर

पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. बीते 24 घंटे में हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के बठिंडा में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा हिसार में 42.4 डिग्री, पटियाला में 42 डिग्री और चंडीगढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है.

अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 27 मई तक हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है.
  • उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 24 से 27 मई के दौरान इसमें धीरे-धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
  • 26 मई तक पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

लू, गर्म और उमस भरा मौसम

  • 24 से 29 मई के दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है. इसी दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू चलने की भी संभावना है.
  • 24 से 29 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है.

राजस्थान में जैसलमेर सबसे गर्म

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. जैसलमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. इसके अलावा बाड़मेर, फलोदी, श्रीगंगानगर और चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है.

झारखंड में लू और बारिश दोनों का असर

झारखंड में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है. वहीं 24 से 29 मई तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. रांची स्थित मौसम विभाग के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

26 मई को मानसून दे सकता है दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून की 26 मई से एंट्री हो सकती है. मानसून की पहली दस्तक केरल में होती है, इसके बाद करीब 15 से 20 दिनों में मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंच जाता है. ऐसे में अगर मानसून की दस्तक 26 मई को हो जाती है तो 10 से 15 जून तक मानसून उत्तर भारत के राज्यों तक पहुंच सकता है.

Previous article Dhanbad: बैजना पंचायत के मुखिया पर लगा 9.3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Next article कौण्डिनिया में साइक्लोथॉन कार्यक्रम का शुभारंभ
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel