[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Delhi violence : ‘कुरैशी ने किया चाकू से तीन वार,लगातार मार रही थी भीड़’, जानें IB अधिकारी अंकित की हत्या कैसे हुई

Delhi violence : ‘कुरैशी ने किया चाकू से तीन वार,लगातार मार रही थी भीड़’, जानें IB अधिकारी अंकित की हत्या कैसे हुई

0
Delhi violence : ‘कुरैशी ने किया चाकू से तीन वार,लगातार मार रही थी भीड़’, जानें IB अधिकारी अंकित की हत्या कैसे हुई

दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हसीन कुरैशी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार हसीन ने कबूल किया है कि उसने चांद बाग पुलिया पर अंकित के शरीर पर चाकू से कई वार किया था. हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था. आपको बता दें कि कुरैशी को स्पेशल सेल ने गुरुवार को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की.

हसीन ने पुलिस के समक्ष कबूल किया है कि उस दिन वह मौके पर अपने दोस्त समीर के साथ वहीं था. घड़ी में करीब 2 बज रहे होंगे जब वहां हिंसा शुरू हुई. इस हिंसा में हसीन भी शामिल हो गया. भीड़ में शामिल होकर उसने भी दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इस बीच कुरैशी की नजर मिठाई की दुकान पर पड़ी जहां चाकू रखा हुआ था. उसने चाकू उठाया और आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के घर के बाहर खड़ा हो गया.

पुलिस पूछताछ में कुरैशी ने कबूल किया कि हिंसा के बीच उसकी नजर उन 20-30 लोगों पर पड़ी जो एक शख्‍स को घसीटकर ला रहे थे. कुरैशी का कहना है कि मैं उस शख्‍स को पहचानता नहीं था. भीड़ उसे लाठी, पत्थर और दूसरी चीजों से मार रही थी. इस दौरान मैंने भी चाकू से तीन वार किये और लात मारी. आगे उसने पुलिस को बताया कि भीड़ ने जब उसे छोड़ा तो शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी. इसके बाद अंकित को नाले में फेंक दिया गया.

आपको बता दें कि अंकित शर्मा के लापता होने के एक दिन बाद 27 फरवरी को उनका शव उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांदबाग में उनके घर के नजदीक एक नाले से मिला था. इससे पहले पुलिस ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया था. स्पेशल सेल को उम्मीद है कि कुरैशी की मदद से दूसरे हत्यारों की भी पहचान जल्द ही कर ली जाएगी.

Previous article जानिए- कैसे होता है राज्यसभा के लिए सांसदों का चुनाव, पूरी प्रक्रिया और नियम
Next article Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, कहा-बात बस नमस्ते की है
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel