[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Haryana Election Results: अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए, अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर तंज

Haryana Election Results: अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए, अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर तंज

0
Haryana Election Results: अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए, अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर तंज
arvind kejriwal

Haryana Election Results: हरियाणा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं. एक बार फिर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे नजर आ रही थी लेकिन बाद में इसमें उलटफेर हो गया. बीजेपी के बढ़त बनाने के बीच आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणामों का ‘‘सबसे बड़ा सबक’’ यह है कि चुनावों में कभी भी ‘‘अति आत्मविश्वासी’’ नहीं होना चाहिए.

खबर लिखे जाने तक बीजेपी हरियाणा में जीत ओर अग्रसर पर है और वह 90 सदस्यीय विधानसभा में से 50 पर बढ़त बनाए हुए है. केजरीवाल ने आप के नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए इशारों-इशारों में कांग्रेस पर तंज कसते नजर आएं. उन्होंने कहा कि देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं. सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए. किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए. हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है.

आप और कांग्रेस के बीच नहीं हो सका था गठबंधन

आपको बता दें कि हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण आप कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही थी. कांग्रेस द्वारा नौ सीट दिए जाने की उसकी मांग ठुकरा दिए जाने के बाद पार्टी ने राज्य की कुल 90 सीटों में से 89 पर अपने बलबूते चुनाव लड़ा. आप उम्मीदवार लगभग हर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से पीछे हैं. केजरीवाल ने इससे पहले हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आप के समर्थन के बिना राज्य में कोई सरकार नहीं बनेगी.

Read Also : Haryana Election Result 2024 : अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ ने कांग्रेस को दिया धोखा, स्वाति मालीवाल ने कहा- गद्दार

दिल्ली चुनाव में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पार्टी पार्षदों से अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी मेहनत करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके वार्ड से कूड़े का उचित तरीके से संग्रह और निपटान किया जाए. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस (दिल्ली) चुनाव में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी. हम चुनाव जीतेंगे, बशर्ते आप अपने इलाकों से कूड़े का उचित संग्रह और निपटान सुनिश्चित करें जो एक बहुत ही बुनियादी बात है.
(इनपुट पीटीआई)

https://www.youtube.com/watch?v=lDyHpBnSH-0
Previous article Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों के समर्थन में 50 सीनियर चिकित्सकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Next article Bihar में इस महीने के बाद नहीं चला पाएंगे स्पीड में गाड़ी, NH-SH पर तय होगी स्पीड लिमिट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel