[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गुजरात में फिर लहराया भगवा, 9 निगमों पर कब्जा, प्रचंड जीत की ओर बीजेपी

गुजरात में फिर लहराया भगवा, 9 निगमों पर कब्जा, प्रचंड जीत की ओर बीजेपी

0
गुजरात में फिर लहराया भगवा, 9 निगमों पर कब्जा, प्रचंड जीत की ओर बीजेपी
गुजरात निकाय चुनाव, फाइन फोटो- पीटीआई

Gujarat Nikay Chunav Result: गुजरात निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है. राज्य की 15 नगर निगम सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी 9 पर जीत दर्ज कर चुकी है. बाकी छह पर वोटों की गिनती जारी है. निर्णायक जीत की ओर अग्रसर होते हुए बीजेपी अब तक 9,900 से अधिक सीटों में से 6,472 सीटें जीत ली हैं. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे है और अब तक तालुका पंचायतों में 3,132 सीटें, जिला पंचायतों में 765 सीटें, नगरपालिकाओं में 1,827 सीटें और नगर निगमों में 748 सीटें जीत चुकी है. वहीं, कांग्रेस ने 1,412 सीटें हासिल की हैं, जबकि निर्दलीय, आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम (AIMIM) सहित अन्य दलों ने 597 सीटें जीती हैं.

SEC की ओर से दिये गये आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने सुरेंद्रनगर, जामनगर, पोरबंदर, करमसाद-आणंद, नाडियाड, नवसारी, वापी, सूरत और मोरबी के नगर निगमों में कुल सीटों में से आधे से अधिक सीटें जीत ली हैं. बीजेपी 34 में से 30 जिला पंचायतों में जीत हासिल कर चुकी है और और उन सभी में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. पार्टी ने अरवल्ली और पाटन में 50 प्रतिशत सीटें हासिल कर ली हैं, जबकि छोटा उदयपुर में बहुमत का आंकड़ा पार करना बाकी है.

मोरबी में बीजेपी की बड़ी जीत

एसईसी के अनुसार, मोरबी नगर निगम में भाजपा ने सभी 52 सीटें जीत ली हैं. रविवार को 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था.

नर्मदा में बीजेपी को झटका

नर्मदा जिला पंचायत में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां से आम आदमी पार्टी ने 22 में से 15 सीटें जीतकर बीजेपी को केवल तीन सीटों तक सीमित कर दिया, जबकि चार सीटों के परिणाम आने बाकी हैं. वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अब तक तालुका पंचायतों में 839 सीटें, जिला पंचायतों में 110 सीटें, नगरपालिकाओं में 399 सीटें और नगर निगमों में 64 सीटें हासिल की हैं.

अगले साल गुजरात में होने वाला है विधानसभा चुनाव

इन चुनावों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में प्रमुख चुनावी कवायदों में से एक माना जा रहा है. मौजूदा चुनाव में करीब 4.18 करोड़ वोटर्स थे. करीब 9,200 सीटों पर मतदान हुआ. एसईसी के अनुसार, मतदान प्रतिशत नगर निगमों में 55.1 फीसदी, नगरपालिकाओं में 65.53 फीसदी, जिला पंचायतों में 66.64 फीसदी और तालुका पंचायतों में 67.26 फीसदी दर्ज किया गया.

सबसे कम और सबसे ज्यादा मतदान

नगर निगमों चुनावों में कच्छ जिले के नवगठित गांधीधाम में सबसे कम 46.03 फीसदी मतदान हुआ, जबकि वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अहमदाबाद नगर निगम में मतदान 51.81 फीसदी रहा.

नौ नये नगर निगमों में पहली बार हुआ मतदान

गुजरात निकाय चुनाव में पहली बार नौ नए नगर निगमों- नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नाडियाड, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगरमें भी मतदान कराया गया. गुजरात निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रमुख रूप से चुनाव लड़ा. वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी कई कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये.

Also Read: अभेद्य किले में तब्दील कोलकाता, खिदिरपुर से पोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पहरा, अंतिम चरण के लिए सुरक्षा बल ‘सुपर अलर्ट’

Previous article Supaul News : लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज
Next article Supaul News : 81 हजार से अधिक पेंशनधारियों पर संकट : एक मई से लगेगा जीवन प्रमाणीकरण शिविर, नहीं कराया तो रुकेगी पेंशन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel